Hanuman Chalisa

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

Webdunia
गुरुवार, 12 मई 2022 (12:31 IST)
नोएडा। गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
जेवर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि हादसा आज सुबह करीब 5 बजे हुआ। इस हादसे में कार में सवार 7 लोग घायल हो गए, जिन्हें जेवर स्थित कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। 2 घायलों की हालत नाजुक है।
 
हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में से चार महाराष्ट्र और एक कर्नाटक का निवासी था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताया तथा गौतमबुद्ध नगर जिले के अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर 2 वाहनों की टक्कर में 5 लोगों की मौत होने की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

दानवीर भामाशाह की स्मृति में उत्तर प्रदेश में मनाया जाएगा 'व्यापारी कल्याण दिवस'

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

AMC में 250 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, कैसे करें आवेदन, क्या है प्रक्रिया

मुख्यमंत्री योगी ने पद्म पुरस्कार से सम्‍मानित विभूतियों को दी शुभकामनाएं

अहमदाबाद में बढ़ेगी ट्रैफिक की परेशानी, 5 महीने की तैयारी के बाद अब पूरा सुभाष ब्रिज होगा ध्वस्त

अगला लेख