Hanuman Chalisa

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

हिमा अग्रवाल
शनिवार, 14 फ़रवरी 2026 (20:20 IST)
Uttar Pradesh News: बागपत के कलेक्ट्रेट परिसर में उस दिन एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब संयुक्त किसान मोर्चे के बैनर तले किसान चार श्रम संहिताओं औ अन्य मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। नारों और ज्ञापन के बीच माहौल गंभीर था। तभी 2015 बैच की आईएएस अधिकारी, जिलाधिकारी अस्मिता लाल स्वयं किसानों के बीच उनकी समस्याएं सुनने पहुंच गईं। हल्के बादामी रंग की साड़ी में सादगी और आत्मीयता का सुंदर संगम डीएम साहिबा के व्यक्तित्व को निखार रहा था।
 
इसी बीच अचानक वहां एक लंगूर आ पहुंचा, उसने आकर डीएम साहिबा की साड़ी का पल्लू थाम लिया। पल भर को सब चौंक गए, लगा डीएम डर जाएंगी, उनकी सिक्योरिटी की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई कि अब डांट पड़ेगी। लेकिन अगले ही क्षण डीएम बागपत द्वारा अप्रत्याशित कोमलता ओढ़ ली। लोगों ने मुस्कराते हुए कहा कि लगता है यह भी अपनी फरियाद लेकर आया है। वहीं किसान बोले 'आपके जाने के बाद ये जीव-जन्तु याद करेंगे' और वहां यह सुनकर ठहाका लग गया।

स्नेहभरी आवाज़ में पुकारा— नो, मटरू…

वह लंगूर कोई अनजान नहीं था। कलेक्ट्रेट के आसपास अक्सर दिखाई देने वाले इस चंचल मेहमान को सब प्यार से 'मटरू' कहते हैं। अस्मिता लाल ने भी स्नेहभरी आवाज़ में पुकारा— 'नो, मटरू…' और फिर उसके पास बैठ गईं। करीब पांच मिनट तक वह उसे दुलारती रहीं, जैसे किसी शरारती बच्चे को समझा रही हों। मटरू भी मानो उनकी बात समझ रहा था। किसानों के चेहरों पर अनायास मुस्कान तैर गई और धरने का तनावभरा माहौल सहजता में बदल गया।

पशुप्रेमी हैं डीएम लाल

कहा जाता है कि अस्मिता लाल जमीन से जुड़ी और मृदुभाषी अधिकारी हैं। उनका प्रशासनिक नेतृत्व और व्यवहारिक संवेदनशीलता बड़ी जटिलता को सरल बना सबके के बीच विश्वास पहची बन चुका है। इस IAS का पशु-प्रेम भी उनके व्यक्तित्व की खास पहचान है, इससे पहले वे स्ट्रीट डॉग्स के लिए 'पप्पी हाउस' और परिंदों के लिए आश्रय बनवाने की पहल कर चुकी हैं।
 
मटरू के साथ उनका यह स्नेहिल संवाद अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह दृश्य सिर्फ एक लंगूर और एक अधिकारी के बीच का क्षण नहीं, बल्कि संवेदनशील प्रशासन और करुणा की जीवंत मिसाल बन गया है। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि  इंसानियत, जिम्मेदारी और प्रेम एक साथ मुस्करा रहें हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Malda violence मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, 26 गिरफ्तार लोगों से NIA करेगी पूछताछ

West Bengal चुनाव 2026 : opinion poll में कांटे की टक्कर, क्या ममता बचा पाएंगी गढ़ या खिलेगा कमल?

Missiles vs Memes: ट्रम्प के खिलाफ ईरान की डिजिटल जंग का नया चेहरा, सारी Embassies ने जम कर किया Troll

Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च, अब 350cc इंजन के साथ, कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

3 महीने का अल्टीमेटम, नहीं लिया PNG तो कटेगा LPG कनेक्शन, नहीं होगा सिलेंडर का सप्‍लाय

सभी देखें

नवीनतम

Donald Trump ने कहा- ईरान को एक रात में खत्म कर सकते हैं, वो रात कल भी हो सकती है

LIVE: ज्ञानेश कुमार को हटाने का महाभियोग प्रस्ताव संसद में खारिज

45 दिन का सीजफायर, ईरान की 10 शर्तें, क्या फैसला लेंगे Donald Trump

गोरखपुर प्रेस क्लब शपथ ग्रहण समारोह में बोले CM योगी: मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता जरूरी, खबरों में भिन्नता से जनता होती है भ्रमित

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा : योगी

अगला लेख