Hanuman Chalisa

अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज, अब 'वे' फिल्मी दुनिया की रंगीनी दिखाने में लग गए

अवनीश कुमार
शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020 (23:43 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाया गया, लेकिन लोग अब उसकी व्यर्थता से परिचित होकर जागरूक हो गए हैं।
ALSO READ: विकास कार्य अवरुद्ध हैं, इसके बावजूद मुख्यमंत्री जी देशाटन पर हैं : अखिलेश यादव
अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्रीजी के 'ठोंको', 'राम नाम सत्य है' जैसे जुमलों का जब कोई असर नहीं दिखाई दिया तो वे फिल्मी दुनिया की रंगीनी दिखाने में लग गए हैं। वैसे भी बहुरंगी बड़े मानसिक क्षितिज की उम्मीद रखने वाली फिल्म सिटी इंडस्ट्री आज एकांगी और संकीर्ण सोच वाली सत्ता को स्वीकार्य नहीं हो सकती है। कल को यही भाजपाई फिल्म के विषय, भाषा, पहनावे एवं दृश्यों के फिल्मांकन पर भी अपनी पाबंदिया लगाने लगेंगे।
 
भाजपा सरकार में पेट्रोल-डीजल के साथ रसोई गैस के दाम भी बड़ी तेल कंपनियों की मनमर्जी से जब-तब बढ़ा दिए जाते हैं। अभी रसोई गैस के दामों में 50 रुपए की वृद्धि हो गई है। यह गरीब जनता पर एक और आर्थिक अत्याचार है। अपनी तिजोरी भरने में लगी सरकार को गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वालों की चिंता नहीं है।
 
जब भाजपा सरकार महंगाई कम नहीं कर सकती तो कम से कम बढ़ाए तो नहीं। सच बात तो यह है कि भाजपा स्वयं अपने कामों और आचरण से रोज-ब-रोज अप्रासंगिक होती जा रही है। उसकी सोच और कार्यप्रणाली दोनों संकीर्ण है और समाज के हितों के विरोध में है। वह विकास और सामाजिक सौहार्द के बजाय नफरत की राजनीति करती है। भाजपा सरकार के अब दिन ही कितने रह गए हैं? फिर लंबी-लंबी बातें करने का क्या फायदा? भाजपा शायद यह समझती है कि वह अनंतकाल तक अपने षड्यंत्र के जाल में फंसा सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

अगला लेख