बिकरू कांड : खजांची जयकांत बाजपेयी पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा

अवनीश कुमार
शनिवार, 21 नवंबर 2020 (14:57 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर में बिकरू कांड़ के मुख्य आरोपी विकास दुबे के खजांची जयकांत बाजपेयी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां पहले से ही अपराधी विकास दुबे के साथियों के साथ बिकरू कांड को लेकर खजांची जयकांत बाजपेयी कानपुर देहात की माती की जेल में बंद है, तो वहीं अब पुलिस ने फर्जी शपथ पत्र देकर असलहा लाइसेंस बनवाने का एक मुकदमा बजरिया थाने में दर्ज किया है। यह मुकदमा एसआईटी की जांच रिपोर्ट के बाद खजांची जयकांत बाजपेयी के ऊपर दर्ज किया गया है।
ALSO READ: बिकरू कांड : अपराधी विकास दुबे की पत्नी, भाई सहित 18 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
मिली जानकारी के अनुसार कानपुर में हुए बिकरू कांड़ की जांच कर रही एसआईटी द्वारा दी गई रिपोर्ट में फर्जी शपथ पत्र देकर असलहा लाइसेंस बनवाने वाले 9 लोगों को आरोपी माना गया था, जो कि विकास दुबे के गिरोह में शामिल रहे थे। वहीं अब एसआईटी ने बजरिया से असलहा लाइसेंस प्राप्त करने वाले उसके खजांची जयकांत बाजपेयी को भी इसी में शामिल किया था और उसके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराने की सिफारिश की गई थी। इसी के चलते बजरिया इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव ने वादी बनकर जयकांत के खिलाफ धोखाधड़ी‚ फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाना‚ उनका प्रयोग करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज करा दी है।
 
बाजपेयी के खिलाफ दर्ज एफआईआर में विवेचक दरोगा अविनाश वर्मा को बनाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जयकांत बरजपेयी के ऊपर मुकदमा संख्या 383/2020 धारा- 419/ 420/ 467/ 468/ 471 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बाजपेयी ने जान-बूझकर शस्त्र लाइसेंस नं. 294 प्राप्त करते समय असत्य शपथ पत्र सहित व सही जानकारी छुपाकर शस्त्र लाइसेंस प्राप्त किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख