अतुल सुभाष सुसाइड केस : निकिता की मां ने इस तरह किया बेटी का बचाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024 (16:13 IST)
atul subhash sucide case : अतुल सुभाष सुसाइड केस में पहली बार उसकी पत्नी निकिता सिंघानिया के परिवार का बयान सामने आया है। निकिता की मां ने मीडिया से बातचीत में साफ कहा कि उसकी बेटी किसी को आत्महत्या के लिए नहीं बोल सकती। ALSO READ: इंजीनियर अतुल सुभाष की दर्दनाक कहानी, भाई ने कहा- लोग शादी करने से डरेंगे
 
एक मीडिया हाउस से बात करते हुए अतुल सुभाष की सास ने कहा कि मेरी बेटी निकिता किसी को आत्महत्या के लिए नहीं बोल सकती। अतुल ने अपना फ्रस्ट्रेशन हम पर निकाला है। 
 
वहीं, निकिता की मां और भाई घर से निकलने के बाद एक होटल में रुके थे। होटल की मैनेजर ने बताया कि अतुल की सास काफी उदास थी और बैठकर रो रही थी।
 
अतुल सुभाष ने 9 दिसंबर को बेंगलुरु में कथित तौर पर अपनी पत्नी और उसके परिवार के उत्पीड़न के कारण आत्महत्या कर ली थी। निकिता, उसकी मां निशा, भाई अनुराग और चाचा सुशील के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
 
AI इंजीनियर इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या ने देश को हिला कर रखा दिया है। घटना के बाद से जौनपुर में उनकी सास देर रात घर में ताला लगाकर निकलते दिखे थे। बेंगलुरु पुलिस ने भी आज निकिता के घर पहुंचकर एक नोटिस चिपकाया। निकिता को 3 दिन के भीतर पुलिस के समझ पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : भूस्खलन के कारण 1 दिन के निलंबन के बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू

LIVE: दिल्ली के 20 स्कूलों में बम की धमकी, दहशत में छात्र

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, पुलिस जुटी जांच में

Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

अगला लेख