Hanuman Chalisa

सरयू मां की गोद में बनेगा 'पंचवटी द्वीप', जहां त्रेता युग का होगा अहसास

संदीप श्रीवास्तव
रविवार, 29 दिसंबर 2024 (19:43 IST)
Ayodhya UP News : केंद्र व उत्तर प्रदेश की सरकार मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या नगरी को विश्व स्तर पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक नगरी के रूप में अयोध्या धाम को विकसित करने का कार्य कर रही, जिसमें प्रमुख रूप से यह ध्यान दिया जा रहा है कि विश्व के किसी भी कोने से पर्यटक, रामभक्त व श्रद्धालु जैसे ही अयोध्या धाम पहुंचे तो उन्हें 'त्रेता युग' यानी कि श्रीराम की अयोध्या की अनुभूति का अहसास होने लगे, जिसके अंतर्गत अयोध्या नगरी में बहने वाली मां सरयू नदी के बीचों-बीच 75 एकड़ भूमि पर 100 करोड़ की लागत से नीलमय 'पंचवटी द्वीप' का निर्माण कराया जा रहा है, जहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं रामभक्तों को त्रेता युग की अनुभूति का एहसास होगा।

इसलिए द्वीप में प्रमुख रूप से रामायण कालीन मूर्तियों म्यूरल और ऑडियो विजुअल तरिके से श्रीरामचरितमानस के खंडों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा, साथ ही यहां आए श्रद्धालुओं के लिए टेंट सिटी का भी निर्माण किया जायगा। यहां 5 स्टार जैसी आवासीय सुविधाओं के साथ और कई प्रकार की सुविधाएं आकर्षण के केंद्र होंगे और इसीलिए अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों, परियोजनाओं को क्रियान्वयन करने से पूर्व देखा जाता है कि इस कार्य को श्रीराम के काल के किस कार्य या शैली में उतारा जा सकता है।

उसी के अनुरूप कार्य को निर्देशित किया जाता है, चाहे अयोध्या का श्रीराम रेलवे स्टेशन हो, चाहे वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा हो, अयोध्या के नवनिर्मित फोरलेन रामपथ मार्ग, श्रीरामजन्मभूमि मंदिर को जाने वाला जन्मभूमि पथ के साथ भक्ति पथ व धर्म पथ मार्गों का निर्माण हो चुका है।
ALSO READ: अयोध्या में स्थापित होगी रामायण के रचयिता वाल्मीकि ऋषि की मूर्ति
अयोध्या में छह प्रवेश द्वाऱ बनाए गए हैं, जिनके नाम रामायण के पात्रों के नाम पर रखे गए हैं। सरयू के घाटों व पुराने मठ-मंदिरों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है, इत्यादि विभिन्न विकास के कार्य प्रगति पर चल रहे हैं, जिनके पूर्ण होने पर अयोध्या नगरी का स्वरूप ही बदल जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताईं एमपी की विशेषताएं, कहा- जो एक बार यहां आता है, यहीं का होकर रह जाता है

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

Weather Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मुंबई में भारी बारिश, कई राज्यों में अलर्ट, जानें देशभर का मौसम

Rescue Operation : कोलकाता में निर्माणाधीन तीन मंजिला गोदाम ढहा, कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका

PM मोदी को ईरान से बड़ा न्योता, अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का मिला निमंत्रण

अगला लेख