suvichar

जेल से रिहा होकर आजम खान सपा के पूर्व विधायक के घर पहुंचे, शिवपाल ने जेल के बाहर किया स्वागत

हिमा अग्रवाल
शुक्रवार, 20 मई 2022 (11:30 IST)
सीतापुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य विधायक आजम खान शुक्रवार को 26 महीने 14 दिन बाद सीतापुर जिला जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा हो गए। आजम खान का वेलकम करने के लिए शिवपाल यादव सीतापुर जेल पर पहुंचे।
 
आज शुक्रवार प्रात: 8.06 बजे आजम खान ने जेल से बाहर का सूरज देखा। गुरुवार को आजम खान को अंतरिम जमानत मिल गई, लेकिन रिहाई का परवाना जेल में देर रात्रि को पहुंचा इसलिए आज सुबह उनको रिहा किया गया। रिहाई के समय समाजवादी पार्टी का कोई बड़ा चेहरा उनके स्वागत के लिए नहीं पहुंचा। आजम को जमानत मिलने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों की भीड़ भोर होते ही जेल पर पहुंच गई।
 
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी सुबह 7 बजे सीतापुर जेल में आजम खान के स्वागत के लिए पहुंचे और मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह समाजवादी सोच के लोग है। उन्होंने नेताजी मुलायम सिंह से सीखा है कि हम सुख-दु:ख में साथ दें, इसी नाते वह यहां आए हैं और आगे भी सुख-दु:ख में साथ रहेंगे। जब शिवपाल से पूछा गया कि अखिलेश यादव, आजम खान से मिलेंगे या नहीं? प्रसपा नेता ने कहा कि इसका उत्तर अखिलेश ही देंगे, उनसे पूछिए।
आज भी आजम खान जेल से बाहर आने के बाद सबसे समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के घर पहुंचे और उनसे लगभग आधा घंटा बातचीत की। पूर्व सपा विधायक अनूप का घर जेल के नजदीक है। जेल में बंद होने के बाद आजम खान के परिवार के लोग जब जेल में आजम से मिलने आते थे तो अनूप गुप्ता के घर रुकते थे। जिसके चलते दोनों परिवारों की नजदीकियां बढ़ गईं।
 
अनूप गुप्ता से जब मीडिया ने पूछा कि आजम खान से बड़े नेता जेल से मिलने नहीं गए, आज भी स्वागत के लिए नहीं आए, कोई नाराजगी है क्या? अनूप ने कहा जेल में अखिलेश यादव, नेता प्रतिपक्ष सभी लोग मिलने गए थे, ऐसा कुछ नहीं है। हालांकि जेल में आजम खान का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहा, वह कमजोर हो गए। सीतापुर में पूर्व सपा विधायक के आवास पर आधा घंटा रुकने के बाद आजम खान अपने बड़े विधायक बेटे अब्दुल्ला और अदीब के साथ रामपुर रवाना हो गए।
 
समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य आजम खान रामपुर जिले में जमीन हथियाने सहित कई मामलों के चलते सीतापुर जेल में बंद थे। आजम पर लगभग 90 मामले दर्ज है जिनमें से 88 मुकदमों में न्यायालय से जमानत मिल चुकी है। वह फरवरी 2020 से सीतापुर जेल में बंद थे, बीते कल गुरुवार को उन्हें कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली जिसके चलते आज शुक्रवार सुबह उन्हें रिहा किया गया। जेल से रिहा होने से पहले जेल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और कई थानों की पुलिस को जेल के बाहर तैनात किया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

Gulf Crisis के बीच दोस्त ने निभाया फर्ज, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को की पेशकश

अगला लेख