dipawali

आजम खान 23 माह बाद जेल से बाहर आए, सभी 72 मामले में मिली जमानत

यूपी के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान मंगलवार को सीतापुर जेल से रिहा हो गए। वे 23 महीने के बाद जेल से बाहर आए हैं। उन्हें सभी 72 मामलों में जमानत मिल गई है। जानिए कैसी थी रामपुर सीट पर उनकी पकड़।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 23 सितम्बर 2025 (12:55 IST)
Azam Khan news in hindi : यूपी के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान मंगलवार को सीतापुर जेल से रिहा हो गए। वे 23 महीने के बाद जेल से बाहर आए हैं। उन्हें सभी 72 मामलों में जमानत मिल गई है।
 
आजम खान को मंगलवार की सुबह करीब सात बजे ही जेल से रिहा किया जाना था लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से उन्हें दोपहर 12 बजे जेल से रिहा किया गया।  
 
समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार ने आजम खान को गलत केस में फंसाया है लेकिन कोर्ट ने उन्हें राहत दी है। इसके लिए हम कोर्ट का स्वागत करते हैं। उन पर सैकड़ों केस लगाए गए हैं। समाजवादी पार्टी उनकी पूरी मदद कर रही है।
 
कौन हैं आजम खान : आजम खान समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके आजम खान रामपुर विधानसभा क्षेत्र से नौ बार विधान सभा के सदस्य रहे हैं। आजम खान के ऊपर 72 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कई मामलों में उन्हें सजा भी हुई। वे लोकसभा और राज्यसभा में भी सांसद रह चुके हैं। 
 
42 साल आजम खां के परिवार के पास रही रामपुर सीट : वर्ष 1980 से ही आजम खां के परिवार का कब्जा रहा। वह वर्ष 1980 में जनता पार्टी सेक्युलर के टिकट पर पहली बार रामपुर सदर से चुनकर विधानसभा पहुंचे थे। उसके बाद 1985 में लोकदल, 1989 में जनता दल, 1991 में जनता पार्टी और 1993 में समाजवादी पार्टी के विधायक चुने गए।
 
हालांकि, वर्ष 1996 के विधानसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस के अफरोज अली खां से पराजय का सामना करना पड़ा, लेकिन वर्ष 2002 के विधानसभा चुनाव में आजम खां ने फिर रामपुर सदर सीट पर कब्जा जमा लिया।
 
उसके बाद वर्ष 2007, 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आजम खां ही विधायक रहे। वर्ष 2019 में रामपुर लोकसभा चुनाव जीतने पर उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद अक्टूबर 2019 में हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी तजीन फातिमा सपा के टिकट पर जीत कर विधानसभा पहुंचीं थी। 2022 में पहली बार इसी सीट पर भाजपा ने चुनाव जीता।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Diwali पर अयोध्या में बना विश्व रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीयों से जगमगाए सरयू के घाट

Indore : किन्‍नर मामले में पुलिस ने तेज की कार्रवाई, 3 मुख्य आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बेटी कहना न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो...

खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, योगी सरकार से अखिलेश बोले- मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे

ओवैसी की AIMIM ने बिहार में उतारे 25 उम्मीदवार, किसे कहां से मिला टिकट

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला के दरबार में लगाई हाजिरी, आरती उतारकर की परिक्रमा

समाज तोड़क और राष्ट्र तोड़क तत्वों से रहना होगा सावधान : योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने देखी रामलीला, कलाकारों की हौसलाअफजाई भी की

सीएम योगी ने अयोध्या की निषाद बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों को दी मिठाइयां और उपहार

PM मोदी ने गोवा तट पर नौसैनिकों संग मनाई दिवाली, INS Vikrant से जवानों को किया संबोधित

अगला लेख