आजम बोले, रामपुर अन्याय का इतिहास रचने जा रहा, जिस पर आने वाली सदियां खून के आंसू रोएंगी

हिमा अग्रवाल
बुधवार, 23 नवंबर 2022 (20:06 IST)
रामपुर। आगामी 5 दिसंबर को रामपुर में होने वाले उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के आजम खान को एक बड़ा सियासी झटका लगा है। आजम खान के करीबी और मीडिया प्रभारी फसाहत शानू समेत कई सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। वे बोले कि रामपुर अन्याय का इतिहास रचने जा रहा है जिस पर आने वाली सदियां खून के आंसू रोएंगी।
 
आजम खान के बाद माना जाता था कि फसाहत का रामपुर में दबदबा है और वे रामपुर उपचुनाव में सपा के उम्मीदवार बन सकते हैं। लेकिन ऐसा न होने पर फसाहत शानू दे सपा का दामन छोड़ते हुए नया ठिकाना भारतीय जनता पार्टी को बना लिया है। रामपुर में समाजवादी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में नेतृत्व के शामिल होने से हड़कंप मचा हुआ है।
 
आज बुधवार को आजम खान ने भाजपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष और चेयरमैन केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार सन्तोक सिंह खेरा सहित कई नेताओं ने सपा जॉइन कराते हुए रामपुर में डैमेज कंट्रोल करने का प्रयास किया है।
 
इस मौके पर आजम खान ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा है कि रामपुर शहर से हमारे समाज के वह लोग समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे है जिनको जमाना बडी हीन भावना से देखता है। लेकिन समाजवादी लोग इंसानों के बीच भेदभाव की दीवार खड़ी नहीं करते हैं।
 
आजम खान ने इशारों-इशारों में भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव आते हैं और चले जाते हैं लेकिन रामपुर इस बार अन्याय का इतिहास रच रहा है जिस पर आने वाली सदियां खून के आंसू रोएंगी। आने वाले समय में जुल्म करने वाले और जुल्म को बर्दाश्त करने वाले लोगों को इतिहास याद रखेगा।
 
आजम ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का पर्व कहा जाता है लेकिन इस महापर्व में क्या हो रहा है, हम इसका एहसास करते हुए हालात का मुकाबला करें। इस चुनाव में ऐसी फतह करके दिखाएं जिससे कि यह संदेश जा सके कि लोकतंत्र को दमन तंत्र से दबाया नहीं जा सकता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख