Hanuman Chalisa

23 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे आजम खान, जानिए किस मामले में जेल में थे बंद, BSP में जाने की क्यों हैं अटकलें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 22 सितम्बर 2025 (21:09 IST)
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने समाजवादी पार्टी (SP) के वरिष्ठ नेता आजम खान को रामपुर जिले में 'क्वालिटी बार' को कथित तौर पर हड़पने के एक आपराधिक मामले में गुरुवार को जमानत दे दी। आजम खान 23 महीने के बाद सीतापुर जेल से रिहा होगे। मीडिया खबरों के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब सात बजे आजम खान की जेल से रिहाई होगी। वैसे तो आजम खान को आज ही रिहा होना था लेकिन रिहाई परवाना देर से आने के कारण आज रिहाई नहीं हो सकी। आजम खान की रिहाई को लेकर जेल प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। मीडिया में यह भी खबरें हैं कि अखिलेश यादव के करीबी आजम खान के मायावती के बहुजन समाज पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं चल रही हैं। 
ALSO READ: व्लादिमीर पुतिन का डोनाल्ड ट्रंप को ऑफर, चीन भी होगा शामिल, 1 साल और बच सकती है दुनिया, जानिए क्या है संधि
क्या था मामला 
यह आदेश न्यायमूर्ति समीर जैन द्वारा पारित किया गया जिन्होंने 21 अगस्त, 2025 को संबंधित पक्षों को सुनने के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था। तथ्यों के मुताबिक 2019 में राजस्व निरीक्षक अंगराज सिंह द्वारा सैयद जाफर अली जाफरी, आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा, उनके बेटे एवं पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ बार हड़पने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
 
इस प्राथमिकी में आजम खान को नामजद नहीं किया गया था। पांच साल बाद इस मामले की पुनः जांच की गई और आजम खान को इस मामले में आरोपी बनाया गया। 'क्वालिटी बार' रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजमार्ग पर सैद नगर के हरदोई पट्टी में स्थित है।
ALSO READ: 25 लाख मुफ्त LPG कनेक्शन, नवरात्रि पर मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, कैसे मिलेगा, क्या हैं नियम व शर्तें
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील इमरान उल्ला ने दलील दी थी कि प्राथमिकी दर्ज करने में अनुचित विलंब किया गया और प्राथमिकी के मुताबिक, यह घटना 2013 में घटी। इसके अलावा 5 साल बाद इस मामले में आगे फिर से जांच नहीं की जा सकती। एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

BMC चुनाव में उद्धव और राज की पार्टी के बीच गठबंधन तय, जानिए क्या है सीट शेयरिंग फॉर्मूला

GST पर संबोधन में PM मोदी ने क्या कहा? 1 मिनट में पढ़ें सब बातें

भारत में क्‍यों बढ़ रहीं बिजली की कीमतें, अध्ययन रिपोर्ट में हुआ खुलासा

GST rate cut: सस्ता सोया, बिस्कुट और घी, पतंजलि ने घटा दिए अपने प्रोडक्ट्‍स के दाम

30 सितंबर तक SIR लागू करने के लिए तैयार रहें, चुनाव आयोग ने अधिकारियों को दिए निर्देश

सभी देखें

नवीनतम

23 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे आजम खान, जानिए किस मामले में जेल में थे बंद, BSP में जाने की क्यों हैं अटकलें

व्लादिमीर पुतिन का डोनाल्ड ट्रंप को ऑफर, चीन भी होगा शामिल, 1 साल और बच सकती है दुनिया, जानिए क्या है संधि

योगी सरकार, देव दीपावली, गंगा महोत्सव, 10 लाख दीप, काशी के घाटों पर जलेंगे दीप

GST सुधार पीएम मोदी की ओर से देशवासियों को दीपावली का उपहार : सीएम योगी

मिशन शक्ति 5.0 : बेटियों का सशक्त उदय, बालिका सशक्तिकरण, शिक्षा और सुरक्षा पर केंद्रित अभियान चला रही योगी सरकार

अगला लेख