ANM ने दिखाया साहस, बाढ़ग्रस्त इलाके में नाव में महिला ने बच्ची को दिया जन्म

Webdunia
शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (12:29 IST)
बहराइच। बहराइच जिले में भारी बारिश व बाढ़ जैसे हालात के कारण पानी भर जाने व सभी मार्ग बंद होने पर नाव से अस्पताल ले जाई जा रही गर्भवती महिला ने राह में ही बच्ची को जन्म दे दिया। एएनएम सत्यवती ने विपरीत हालात में साहस दिखाकर सफल डिलिवरी कराई। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित व स्वस्थ हैं।
 
कलेक्टर दिनेश चन्द्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि नेपाल व बहराइच में हुई अधिक वर्षा के कारण जिले में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इस कारण जिले में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए।

निरीक्षण के लिए गुरुवार को वह मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित नेपाल सीमावर्ती सुजौली प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे थे। उसी समय वहां महिला स्वास्थ्य कर्मी सत्यवती एक महिला व उसकी नवजात बच्ची को लेकर पहुंची।
 
बाढ़ के चलते सुजौली थाना क्षेत्र के नौकापुरवा गांव में पानी भर जाने व सभी मार्ग बंद हो जाने के कारण गर्भवती महिला को प्रसव हेतु नाव से सुजौली प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र लाया जा रहा था। नाव पर एएनएम सत्यवती भी सवार थीं। इसी दौरान गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
 
एएनएम सत्यवती ने विपरीत हालात में, एक बैनर से नाव पर पर्दे की व्यवस्था कर सुरक्षा घेरा बनाया। सत्यवती ने महिला की जान तो बचा ही ली, साथ ही नाव पर सुरक्षित प्रसव भी करा दिया। प्रसव के बाद इलाज व देखरेख हेतु महिला व नवजात को लेकर एएनएम अस्पताल पहुंच गईं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Heatwave In India: भीषण गर्मी से झुलस रहा उत्तर भारत, पारा 50 के पार

मणिशंकर अय्यर ने क्या गलती की, मांगनी पड़ी माफी

नवाज शरीफ की जुबां पर 25 साल बाद आया सच, भारत के साथ यूं किया धोखा

Indore: मुकदमा खारिज किए जाने से नाखुश वादी ने न्यायाधीश की ओर जूतों की माला फेंकी

क्या मोदी सरकार 3.0 में रविवार के दिन छुट्‍टी नहीं रहेगी?

Severe heat in Rajasthan: राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Chhattisgarh: सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर, हथियार और सामान बरामद

भारतीय शान्तिरक्षक मेजर राधिका सेन 2023 ‘लैंगिक सैन्य पैरोकार’ पुरस्कार की विजेता

मथुरापुर में PM मोदी बोले, मठों पर हमला कर रहे हैं TMC के गुंडे

MP नर्सिंग घोटाले में 100 से अधिक अफसरों पर कार्रवाई की तलवार, रिश्वतखोर इंस्पेक्टर बर्खास्त

अगला लेख