मुख्यमंत्री योगी वाराणसी में, उप मुख्यमंत्री मौर्य फूलपुर में, शर्मा लखनऊ में बाइक रैली निकालेंगे

Webdunia
गुरुवार, 15 नवंबर 2018 (15:51 IST)
लखनऊ। भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली में हर बूथ से कम से कम पांच बाइकों पर सवार होकर भाजपा कार्यकर्ता निकलेंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर में तथा डॉ. दिनेश शर्मा लखनऊ में इन रैलियों का नेतृत्व करेंगे।


प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि 17 नवम्बर को 80 लोकसभाओं के हर बूथ से 5 मोटरसाइकलें कमल संदेश लेकर गांव, गली, सड़क, चौराहों से होकर लोकसभा केन्द्र पर पहुंचेंगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संगठन के प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा, मोटरसाइकलों पर सवार होकर बाइक रैली का नेतृत्व करेंगे। सभी सांसद, मंत्री और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में बाइक रैली का हिस्सा बनेंगे। प्रदेश पदाधिकारी, एमएलसी और राज्यसभा सदस्य भी रैली की अगुवाई करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख