Hanuman Chalisa

UP: बरेली में बहन पर की अश्लील टिप्पणी का विरोध करने के कारण भाई की हत्या

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 23 सितम्बर 2024 (15:27 IST)
Bareilly Crime News: बरेली जिले के शीशगढ़ थाना इलाके में कथित रूप से बहन पर अश्लील टिप्पणी का विरोध करने के कारण एक नाबालिग छात्र की आरोपियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया कि 10वीं कक्षा का छात्र शीशगढ़ निवासी अर्शिल उर्फ वकील (14) रविवार रात 8 बजे मोहल्ला शरीफ नगर के पास से गुजर रहा था, तभी उसे रास्ते में 15 वर्षीय एक किशोर ने रोक लिया और उसकी बहन के बारे में अभद्र टिप्पणी करने लगा।

ALSO READ: संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली
 
परिजनों ने बताया कि आरोपी ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि वह उसकी (अर्शिल की) बहन से जबरन निकाह कर लेगा। अर्शिल के विरोध करने पर आरोपी ने अपने बड़े भाई कामरान (22) और अन्य 2 छोटे भाइयों को बुला लिया और उसे जमीन पर पटककर लाठी-डंडों से पीटा।
 
उन्होंने बताया कि इस बीच मोहल्ले के कई लोगों को वहां जमा होते देख आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि कुछ ही देर में अर्शिल के परिजन मौके पर पहुंचे और वे खून से लथपथ अर्शिल को बरेली के अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
 
बहेड़ी के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अर्शिल के मामा की शिकायत पर कामरान और उसके 3 नाबालिग भाइयों के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी व हत्या की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं।

ALSO READ: पत्नी की हत्या के बाद पुलिस को फोन कर बोला- हैलो पुलिस साहब, मैंने हत्या कर दी
 
सीओ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सभी आरोपी और उनके परिजन घर बंद कर फरार हो चुके थे। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एहतियातन मुहल्ले में पुलिस टीम तैनात कर दी गई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी पक्ष का एक नाबालिग लड़का इससे पहले भी आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुका था। मामले में 2 युवकों को हिरासत में लिया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

केरल में 'सतीशन युग' की शुरुआत: कांग्रेस ने दिग्गज नेताओं को छोड़ क्यों चुना वीडी सतीशन का चेहरा?

मध्यप्रदेश में डेढ़ लाख शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, छूट के दायरे से बाहर सभी को पास करना होगा TET

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

देवास में दर्दनाक हादसा, फटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 3 की मौत

LIVE: वीडी सतीशन केरल के नए मुख्‍यमंत्री होंगे

अगला लेख