Kanpur Violence: हिंसा के खिलाफ योगी हुए सख्‍त, दंगाइयों के खिलाफ चला 'बाबा' का बुल्डोजर

Webdunia
शनिवार, 11 जून 2022 (11:58 IST)
कानपुर। कानपुर हिंसा को लेकर योगी सरकार ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। हिंसा के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मामले में पुलिस ने अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। योगी के आदेश के बाद गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। साथ ही आरोपियों की संपत्ति जब्त या ध्वस्त की जाएगी।
 
कानपुर हिंसा के बाद बाबा का बुल्डोजर चलना शुरू हो गया। हिंसा के मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी के करीबी बिल्डर की अवैध बिल्डिंग को प्रशासन ध्वस्त कर रहा है। यह कार्रवाई मोती झील से बेनाझाबर रोड पर चल रही है। बिना नक्शा पास कराए ही बिल्डर मोहम्मद इश्तियाक ने बिल्डिंग बनाई है जिसे अब कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ध्वस्त कर रहा है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।
 
तोड़ने की कार्रवाई करने मौके पर पहुंचे केडीए ओएसडी अवनीश सिंह ने बताया कि आवासीय में इश्तियाक अहमद का नक्शा दर्ज है। लेकिन इन्होंने पूरी बिल्डिंग को कमर्शियल बना दिया था। 130 वर्ग मीटर जमीन के अलावा रोड पर करीब 10 वर्ग मीटर अवैध निर्माण किया गया था। सेटबैक भी नहीं छोड़ा था। इसलिए केडीए वीसी अरविंद सिंह के निर्देश पर अवैध हिस्सा गिराने की कार्रवाई की जा रही है। किसी भी प्रकार अप्रिय घटना से बचने के लिए केडीए अधिकारी, पुलिस, आरएएफ और मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख