Publish Date: Wed, 02 Jun 2021 (10:23 IST)
Updated Date: Wed, 02 Jun 2021 (10:33 IST)
चंदौली। उत्तरप्रदेश के चंदौली में पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब एक मुठभेड़ के बाद डॉक्टर अमरेश्वर मौर्य को बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया गया। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।
घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिरौती की रकम बरामद कर अपहरण गैंग के 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि बलुआ थाना क्षेत्र के रईया गांव निवासी डॉक्टर अमरेश्वर को सोमवार शाम चहनिया बाजार स्थित क्लिनिक से घर जाते समय बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। घटना के बाद से ही पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश कर रही थी।
webdunia
Publish Date: Wed, 02 Jun 2021 (10:23 IST)
Updated Date: Wed, 02 Jun 2021 (10:33 IST)