Hanuman Chalisa

आप ही तय करें, गन्ने की मिठास चाहिए या जिन्ना के अनुयायी : योगी

आदित्यनाथ ने कहा कि यह कार्यक्रम पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए एक ‘बहुप्रतीक्षित क्षण’ है। उन्होंने कहा कि यहीं से किसानों ने गन्ने से क्षेत्र में मिठास बढ़ाने की पहल शुरू की थी।

Webdunia
गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (22:59 IST)
नोएडा (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि देश को यह फैसला करना होगा कि गन्ने की मिठास बढ़ेगी या पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के अनुयायी उत्पात मचाएंगे।
 
आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में गौतम बुद्ध नगर के जेवर इलाके में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की आधारशिला रखे जाने के लिए आयोजित समारोह में विपक्ष पर निशाना साधा।
 
उन्होंने सरकार के विभिन्न प्रयासों को रेखांकित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के मार्ग पर अग्रसर है। भाजपा नेता ने बिना किसी विवाद के हवाई अड्डे के लिए अपनी भूमि के अधिग्रहण की अनुमति देने वाले 7,000 से अधिक किसानों का भी धन्यवाद किया।
 
आदित्यनाथ ने कहा कि यह कार्यक्रम पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए एक ‘बहुप्रतीक्षित क्षण’ है। उन्होंने कहा कि यहीं से किसानों ने गन्ने से क्षेत्र में मिठास बढ़ाने की पहल शुरू की थी।
 
उन्होंने हजारों लोगों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने गन्ने की मिठास को कड़वाहट में बदल कर यहां दंगों की एक श्रृंखला खड़ी की थी।

आज देश को फैसला करना है कि क्या वह गन्ने की मिठास बढ़ाएगा या जिन्ना के अनुयायियों से फिर दंगा करने की अनुमति देगा।
 
सपा नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिछले महीने जिन्ना की तुलना महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल और जवाहरलाल नेहरू से करते हुए कहा था कि उन सभी ने देश को स्वतंत्र कराने में योगदान दिया। उनके इस बयान की भाजपा समेत कई दलों ने आलोचना की थी।
 
आदित्यनाथ ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी को जन कल्याण योजनाओं का लाभ पहुंचाना हो या विकास के लिए नए बुनियादी ढांचों का निर्माण करना हो या फिर लोगों की आस्था का सम्मान करना हो, उत्तर प्रदेश मोदी के नेतृत्व में नई ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की पूरी धारणा बदलकर यह हो गई है कि राज्य प्रगति और विकास कर सकता है।
 
मुख्यमंत्री ने गौतम बुद्ध नगर के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में करोड़ों रुपए की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आगामी दिनों में क्षेत्र में रोजगार के लाखों अवसर पैदा होंगे। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का ‘उपहार’ देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।
 
इस समारोह में गौतम बौद्ध नगर से सांसद महेश शर्मा, स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह, पंकज सिंह और तेजपाल समेत कई केंद्रीय और राज्य के मंत्री भी शामिल हुए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण

Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

अगला लेख