Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

CM योगी आदित्यनाथ का सनसनीखेज दावा, अब क्या जवाब देंगे अखिलेश यादव?

हमें फॉलो करें CM योगी आदित्यनाथ का सनसनीखेज दावा, अब क्या जवाब देंगे अखिलेश यादव?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मैनपुरी , मंगलवार, 3 सितम्बर 2024 (18:03 IST)
CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यूपी में हर नौकरी बिकती थी। उसकी नीलामी होती थी। वसूली में चाचा और भतीजा समान भागीदार होते थे।
 
मुख्यमंत्री ने मैनपुरी जिले के करहल में 361 करोड रुपए से अधिक की 379 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश और उनके चाचा शिवपाल पर लूटखसोट के गंभीर आरोप भी लगाए। करहल विधानसभा सीट अखिलेश यादव के कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद रिक्त हुई है। इस सीट पर उपचुनाव होना है।  ALSO READ: अखिलेश ने किया योगी पर पलटवार, कहा- रंग अच्छा या बुरा नहीं बल्कि नजरिया अच्छा या बुरा होता है
 
नवाब ब्रांड वास्तविक चेहरा : आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि मैनपुरी कभी वीवीआईपी जनपद माना जाता था, लेकिन वह विकास के कार्य में क्यों पिछड़ गया? इसे पहचान का मोहताज बनाने वाले कौन लोग थे? उन्होंने कहा कि आपने उनके (सपा) कारनामों को देखा होगा। इनका कारनामा वही है जो अयोध्या में एक निषाद बेटी के साथ सपा के नेता द्वारा किया गया था। यह इनका चेहरा है। इनके वास्तविक कारनामे देखने हों तो कन्नौज में घटित घटना और नवाब ब्रांड समाजवादी पार्टी का वास्तविक चेहरा है।
 
आदित्यानाथ ने कहा कि यह वही लोग हैं, जिन्होंने आपके सामने पहचान का संकट खड़ा किया, सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न किया। अराजकता और गुंडागर्दी इनके डीएनए का हिस्सा है। इनका मॉडल विकास का नहीं है। यह लोग विकास के कार्यों में लूट मचाने वाले लोग हैं। इन्होंने विकास और गरीब कल्याण के लिए जो धनराशि राज्य की लगनी चाहिए थी उसमें लूटखसोट की। नौजवानों को मिलने वाली नौकरियों में डकैती डाली गई। ALSO READ: CM योगी आदित्यनाथ ने की अपील, BJP सदस्यता अभियान में हर घर व हर वर्ग को जोड़ें
 
2017 से पहले बिकती थीं नौकरियां : मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव पर कटाक्ष करते हुए उनका नाम लिए बगैर कहा कि 2017 से पहले हर नौकरी बिकती थी। उसकी नीलामी होती थी। वसूली में चाचा और भतीजा समान भागीदार होते थे और बाद में जब ज्यादा वसूली होती थी तो चाचा को धकेल दिया जाता था और भतीजा अकेले ही बैग लेकर भाग जाता था। यही दृश्य पूरे प्रदेश का हुआ करता था। 
 
उन्होंने सपा पर हमले जारी रखते हुए कहा कि इनको मैनपुरी और इटावा की चिंता नहीं थी। इन्हें स्वयं की चिंता थी, इसीलिए जब उन्हें लगा कि उत्तर प्रदेश सुरक्षित नहीं रहा तो दोनों ने अपने लिए दुनिया के अलग-अलग देश में द्वीप खरीद लिए होंगे। 
 
आदित्यनाथ ने कहा कि लेकिन हमें और आपको इसी प्रदेश में रहना है। चाचा की तो नियति ही है कि हर बार धक्का खाकर वहीं पड़े रहना... लेकिन प्रदेशवासियों को धक्के खाने की अपनी आदत से उबरना पड़ेगा। सम्मान के साथ राष्ट्रवादी मिशन का सिपाही बनकर आगे बढ़ने की आदत डालनी पड़ेगी। 
 
हिन्दुओं की आस्था का सम्मान : मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने कहा था कि हम हिंदुओं की आस्था का सम्मान करेंगे। आज आप देख रहे होंगे कि काशी में काशी विश्वनाथ धाम बना है। अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण हो गया है और मथुरा वृंदावन में भी विकास के कार्य नए सिरे से आगे बढ़ रहे हैं। ALSO READ: बंटेंगे तो कटेंगे, CM योगी ने बांग्लादेश का उदाहरण देकर ऐसा क्यों कहा
 
उन्होंने कहा कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो उसने जन्माष्टमी के आयोजन पर रोक लगा दी थी क्योंकि जन्माष्टमी में श्रीकृष्ण भगवान के उद्घोष से कुछ लोगों को परेशानी होती थी। जब मैं 2017 में सरकार में आया तो मैंने कहा कि एक ही तो आयोजन है, जो जेल में थानों में और पुलिस लाइन में होता है, इसको धूमधाम से आयोजित करो। आज जन्माष्टमी का आयोजन पूरी भव्यता के साथ सभी 1585 थानों और सभी कारागारों में किया जाता है।
 
400 करोड़ की सौगात : आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार हर तबके के उत्थान के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। आप भी भाजपा के डबल इंजन सरकार के इस अभियान का हिस्सा बनिए। इसके लिए आज मैं आपके पास आया हूं। आपको एक बार फिर से पौने 400 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात, खास तौर पर करहल विधानसभा क्षेत्र के लोगों को प्राप्त हो रही है।
 
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 135 स्वयं सहायता समूहों को 8 करोड़ 10 लाख रुपए का ऋण वितरित किया गया। साथ ही उन्होंने 500 से अधिक छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन तथा टैबलेट वितरित किये। (एजेंसी/वेबदुनिया) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इजराइल में दु:ख का माहौल गुस्से में बदला, शासन की सबसे बड़ी चुनौती को क्या पार कर पाएंगे नेतन्याहू?