Biodata Maker

सीएम योगी करेंगे सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण, क्यों मचा है बवाल...

Webdunia
रविवार, 19 सितम्बर 2021 (11:15 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 सितंबर को सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने सम्राज मिहिर भोज को गुर्जर बताने का विरोध किया है। वहीं गुर्जर समाज का दावा है कि मिहिर भोज गुर्जर प्रतिहार राजा था।
 
दादरी के सम्राट मिहिर भोज कॉलेज में लगने वाली यह प्रतिमा 15 फुट ऊंची है। अष्टधातु की इस प्रतिमा के अनावरण सीएम कॉलेज आएंगे।
 
सम्राट मिहिर भोज की जाति को लेकर क्षत्रिय समाज और गुर्जर समाज नाराज बनाए जा रहे हैं। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने दावा किया कि नौंवी शताब्दी के राजपूत सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार को गुर्जर समुदाय से जोड़ना गलत है। वह अपने इतिहास से छेड़छाड़ नहीं होने देंगे।
 
महासभा ने कहा कि यूपी में समाज के 14% वोटर है। हमारे लिए पूर्वजों का सम्मान और हमारी पहचान सर्वेपरि है। क्षत्रिय समाज में इतिहास के इस विखंडन पर गहरा रोष हैं।
 
दूसरी ओर इस मामले में गुर्जर समाज के लोग भी अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के नेतृत्व में लामबंद हो रहे हैं। इस संगठन ने भी इस मामले में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इसमें महासभा के पदाधिकारियों के द्वारा सम्राट मिहिर भोज के गुर्जर होने के प्रमाण रखे जाएंगे।
 
कौन थे सम्राट मिहिर भोज : सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार कन्नौज के शासक थे। उन्होंने 836 ईस्वीं से 885 ईस्वीं तक 49 वर्ष तक राज्य किया था। इनका साम्राज्य अत्यन्त विशाल था। उनका साम्राज्य आज के मुलतान से पश्चिम बंगाल तक और कश्मीर से कर्नाटक तक फैला हुआ था। मिहिर भोज विष्णु भगवान के भक्त थे तथा कुछ सिक्कों में इन्हे 'आदि वराह' भी माना गया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

इमरान को कुछ हुआ तो 'इनकी' नस्लें भी नहीं बचेंगी, बहन नौरीन की खुली धमकी

ग़ाज़ा : युद्ध विराम के बावजूद हिंसा जारी, महिलाएं अपने परिवारों का अंतिम सहारा

बलिया में विवाह समारोह के दौरान बड़ा हादसा, अचानक टूटा स्टेज, वर–वधू समेत कई लोग घायल

जगदगुरु रामभद्राचार्य की Wife शब्द की व्याख्या पर बवाल, आखिर ऐसा क्या बोल गए महाराज

भारत ने राक्षसी वृत्ति को आतंकवाद के रूप में माना, उसके खिलाफ लड़ रहा लड़ाई : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख