हिंडनबर्ग रिपोर्ट प्रकरण में JPC की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 22 अगस्त 2024 (15:18 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश कांग्रेस ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट (Hindenburg report) प्रकरण में भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (SEBI) की प्रमुख माधवी बुच के त्यागपत्र और अडाणी समूह से जुड़े मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के गठन की मांग को लेकर गुरुवार को यहां प्रदर्शन किया।

ALSO READ: Hindenburg : हिंडनबर्ग के आरोपों को Adani Group ने बताया दुर्भावनापूर्ण, SEBI प्रमुख को लेकर दिया यह बयान
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजभवन के सामने प्रदर्शन किया और हिंडनबर्ग की हाल की रिपोर्ट पर जेपीसी के गठन और सेबी प्रमुख माधवी बुच के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस के प्रांतीय प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता राजधानी स्थित प्रवर्तन निदेशालय की ओर जा रहे थे, मगर पुलिस ने उन्हें राजभवन के पास रोक लिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने राजभवन के सामने प्रदर्शन किया।

ALSO READ: Hindenburg report : आखिर कौन है हिंडनबर्ग? हम क्यों इस पर यकीन करें?
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राय ने कहा कि हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट से भ्रष्टाचार की पोल पूरी तरह खुल गई है। जिस तरह से घोटाले का खुलासा हुआ है, उसके मद्देनजर सेबी प्रमुख माधवी बुच को त्यागपत्र देना चाहिए या फिर उन्हें बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। राय ने यह भी कहा कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से अडाणी समूह के 'घोटालों' की कलई खुल गई है, लिहाजा इस अति गम्भीर मामले की जेपीसी से जांच कराया जाना बेहद जरूरी हो गया है।

ALSO READ: Hindenburg Research : हिंडनबर्ग के आरोप 'चरित्र हनन' का प्रयास, SEBI चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच का बड़ा बयान
 
अमेरिकी संस्था हिंडनबर्ग रिसर्च ने हाल में अपनी एक रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि सेबी की प्रमुख बुच और उनके पति की अडाणी समूह से जुड़ी कथित अनियमितताओं में इस्तेमाल किए गए अस्पष्ट 'विदेशी फंड' में हिस्सेदारी थी। सेबी प्रमुख बुच और उनके पति ने एक संयुक्त बयान जारी कर हिंडनबर्ग के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे पूरी तरह से बेबुनियाद बताया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या बहराइच का लंगड़ा भेड़िया है अल्फा मेल? जानिए 50 गांवों में क्यों फैली है दहशत

महाराष्ट्र में महायुति को बहुमत मिलने की स्थिति में क्या शिंदे का पत्ता साफ हो जाएगा?

iPhone 16 सीरीज लॉन्च होते ही सस्ते हुए iPhone 15 , जानिए नया आईफोन कितना अपग्रेड, कितनी है कीमत

Manipur: छात्रों के आंदोलन के बीच पूरे मणिपुर में इंटरनेट सेवा निलंबित, हथियारों के अवशेष मिले

Delhi : AAP सरकार को गिराने की साजिश, दिल्ली में राष्ट्रपति शासन की तैयारी, आतिशी ने BJP पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा 'आयुष्मान योजना' का लाभ, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

ED ने भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी की संपत्ति कुर्क की

UP : बरसाने में राधाष्टमी पर भक्तों पर बरसीं लाठियां, वायरल हुआ वीडियो

MP: कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की केंद्रीय मंत्री अमित शाह से भेंट, विभिन्न विषयों पर चर्चा की

अगला लेख