rashifal-2026

सौ वर्ष पुराने वृक्षों को संरक्षित कर 'विरासत वृक्ष' का दर्जा दिया जा रहा : योगी आदित्यनाथ

Webdunia
शनिवार, 22 जुलाई 2023 (17:13 IST)
बिजनौर/लखनऊ। उत्‍तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को कहा कि 100 वर्ष पुराने वृक्षों को संरक्षित कर 'विरासत वृक्ष' का दर्जा दिया जा रहा है। उन्होंने विदुर कुटी आश्रम, बिजनौर से वृक्षारोपण जन अभियान-2023 की शुरुआत की और गंगा नदी के किनारे कल्पवृक्ष का पौधा लगाया।
 
इससे पहले उन्होंने विदुर कुटी में राजकीय संस्कृत इंटर कॉलेज भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने 445 करोड़ रुपए मूल्य की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि 100 वर्ष पुराने वृक्षों को संरक्षित कर 'विरासत वृक्ष' का दर्जा दिया जा रहा है। यह मेरे लिए गर्व का विषय है कि 2023 के वृक्षारोपण महाअभियान को आगे बढ़ाने का अवसर मुझे इसी स्थान पर प्राप्त हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि पूर्व में गंगा नदी विदुर कुटी तक बहती थी, अब फिर से उसे बैराज से यहां तक लाने की योजना बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त के दिन प्रदेश में 5 करोड़ पौधारोपण करने की भी घोषणा की। इससे पहले मुख्‍यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि हमारे लिए पर्यावरण की रक्षा आस्था का विषय है। हमारे पास प्राकृतिक संसाधन हैं, क्योंकि हमारी पिछली पीढ़ियों ने इन संसाधनों की रक्षा की। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी ऐसा करना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के विचारों को आत्मसात करते हुए आज 'पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ' विषय पर प्रारंभ हो रहे वृक्षारोपण जन अभियान-2023 के अंतर्गत प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने आमजन से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में निवेश करने वालों को सुरक्षा प्रदान किया जाएगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली के लोग किस मौसम का मजा लें, PM मोदी के बयान पर बोलीं प्रियंका गांधी

Samsung Galaxy Tab A11 भारत में लॉन्च, AI फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ मचा देगा धमाल

kharge vs nadda : जगदीप धनखड़ के जिक्र पर राज्यसभा में बवाल, नड्डा ने खरगे को दे डाली डॉक्टर के पास जाने की सलाह

MSP और कर्जमाफी को लेकर 5 जिलों के हजारों किसानों का हाईवे जाम, आटा-दाल साथ लाए, रूट डायवर्ट, आमजन परेशान

संसद परिसर में कुत्ते पर कलह, रेणुका चौधरी ने कहा- छोटा सा तो है, काटने वाले तो...

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली NCR में वायु प्रदूषण बना साइलेंट किलर

अचानक इंदौर के दयालबाग स्थित आश्रय स्थल पहुंचे मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव, ली सुविधाओं की जानकारी

Sanchar Saathi App क्या है और सरकार ने स्मार्टफोन कंपनियों क्यों दिया आदेश, कैसे रुकेंगे साइबर क्राइम

VIT प्रबंधन का तानाशाही रवैया, जांच रिपोर्ट में खुलासा, 35 स्टूडेंट्स को पीलिया, यूनिवर्सिटी से 7 दिन में जवाब तलब, बड़े एक्शन की चेतावनी

गीता का प्रत्येक अध्याय ज्ञान, विज्ञान, दर्शन, योग और कर्तव्य की भावना से परिपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अगला लेख