यूपी में मदरसों के सर्वे पर सियासत, देवबंद में 250 मदरसा प्रतिनिधि तय करेंगे आगे की रणनीति

Webdunia
रविवार, 18 सितम्बर 2022 (09:23 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मदरसों के सर्वे पर जारी सियासत थमने का नाम ही नहीं ले रही है। आज दारुल उलूम ने आज देवबंद में इस मामले में मदरसों का सम्मेलन बुलाया है। इसमें सर्वे को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
 
मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वेक्षण पर 18 सितंबर को देवबंद के दारुल उलूम में यूपी के मदरसों का सम्मेलन होगा। पहले यह सम्मेलन 22 सितंबर को होना था। इसमें 250 से अधिक मदरसा प्रतिनिधि शामिल होंगे। 
 
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार 10 सितंबर से राज्य में संचालित मदरसों का सर्वे करा रही है। हालांकि मदरसों की नाराजगी के बाद भी प्रदेशभर में कही भी सर्वे टीम को विरोध का सामना नहीं करना पड़ा है।
 
इस बीच उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मदरसों की बेहतरी के लिए कराए जा रहे सर्वे के काम की तारीफ करते हुए कहा कि विपक्षी दल इस मुद्दे पर भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
 
आजाद ने कहा कि सर्वे के बाद मदरसे न तो बंद होंगे और न ही उन पर बुलडोजर चलाया जाएगा। मदरसे बंद करने और इन पर बुलडोजर चलाने की बात कहकर विपक्षी दल मुसलमानों को भ्रमित कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में आस्था का सैलाब, 54 करोड़ से ज्यादा ने किया कुंभ स्नान

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

अगला लेख