Hanuman Chalisa

फतेहपुर में आग के हवाले की गई दुष्कर्म पीड़िता की मौत

अवनीश कुमार
गुरुवार, 19 दिसंबर 2019 (13:57 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती फतेहपुर से आई दुष्कर्म की पीड़िता कि गुरुवार सुबह मौत हो गई। कानपुर में उसका इलाज जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुराग सिंह और प्लास्टिक सर्जन डॉ पुष्पेंद्र कनौजिया की देखरेख में चल रहा था। 
 
इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. मयंक सिंह ने बताया कि पीड़िता 80 प्रतिशत जली थी। 6 दिनों तक डॉक्टर की टीम ने उसे बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन उसे बचा नहीं सके। 
 
डॉक्टरों के मुताबिक पीड़िता अत्याधिक जली हुई थी। धीरे-धीरे उसके अंदरूनी अंगों में सूजन आने लगी। जब उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो फेफड़े में ट्यूब डालकर ऑक्सीजन दी गई थी। उसका चेहरा, छाती, गला समेत लगभग पूरा शरीर जल गया था।
 
फतेहपुर में 14 दिसंबर को सुबह हुसैनगंज क्षेत्र के एक गांव में दरिंदे ने घर में घुसकर 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी थी।
 
चीखते हुए युवती बाहर भागी तो पड़ोसियों ने आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद 80 प्रतिशत झुलसी पीड़िता को एलएलआर अस्पताल (हैलट) कानपुर रेफर किया गया था, जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

अगला लेख