Hanuman Chalisa

काशी विश्वनाथ धाम में देव-दीपावली की धूम, घाटों पर उमड़ी भीड़

हिमा अग्रवाल
सोमवार, 7 नवंबर 2022 (22:28 IST)
वाराणसी। वाराणसी का गंगा घाट का कोना-कोना सोमवार को असंख्य दीपों की रोशनी से जगमगाया नजर आ रहा है। दीपों की लंबी कतारें और उनसे निकलने वाली किरणों की जगमग भक्तों को बरबस अपनी तरफ खींच रही है। ऐसा लग रहा है मानो धरती और गंगा तट पर की इस अलौकिक छवि को देखकर आसमान से देवता भी धरा पर उतर आए हैं और देव-दीपावली मना रहे हैं। वहीं दूरदराज से आए सैलानियों ने अदृश्य देवताओं के साथ देव-दीपावली का पर्व मनाया हो।
 
देव-दीपावली के अद्भुत और अलौकिक सौंदर्य को निहारने के लिए पर्यटकों का वाराणसी के घाटों पर पहुंचने का सिलसिला सोमवार सुबह से ही शुरू हो गया था। बस इंतजार था कि सूर्य की रोशनी मद्धिम हो और वे देव-दीपावली पर्व के साक्षी बने।
 
जैसे-जैसे सूरज अस्त हुआ, लोगों की भीड़ बढ़ती ही गई। लोगों ने गंगा तट के सहारे बनी सीढ़ियों पर नीचे की तरफ उतरते हुए दीपक प्रकाशित किए। छोटे-छोटे दीपक मानो ऐसे लग रहे हैं, जैसे असंख्य तारे गंगा के घाट पर उतर आए हैं। गंगा घाट की यह अनुपम छवि सैलानियों को अपनी तरफ खींच रही थी। काशी विश्वनाथ धाम में देव-दीपावली दीपोत्सव का प्रारंभ दशाश्वमेध घाट पर कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर हुआ।
 
10 लाख दीपकों से काशी विश्वनाथ धाम जगमगा उठा। तरह-तरह की दीपकों से आकृति बनाई गई, जो देखने लायक थी। वहीं दुर्गाघाट, पंचगंगा घाट, रामघाट आदि घाटों पर मनमोहक आतिशबाजी के साथ ही श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने रेत पर हुई आतिशबाजी देखकर लोग गद्-गद् हो गए। इस दौरान अस्सी घाट पर भीड़ बेकाबू हो गई।


देव-दीपावली पर कई राज्यों के सैलानियों के आने के चलते पूरे बनारस में भीषण जाम लग गया।  गंगा आरती के समय घाट का दृश्य मनोरम हो गया और वहां मौजूद हर व्यक्ति इस अनूठे क्षण को अपनी स्मृति के साथ कैमरे में उतारने को आतुर नजर आ रहा था। गंगा घाट पर परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चन वहां मौजूद लोगों के दिलों में सालों जीवित रहेगी।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

अगला लेख