Biodata Maker

पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने मुलायम को किया याद, बताया मिलनसार राजनेता

अवनीश कुमार
बुधवार, 12 अक्टूबर 2022 (15:08 IST)
कानपुर देहात। कानपुर देहात के रनिया में एक निजी होटल पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान के साथ पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान पूर्व शर्मा ने कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजित प्रेस वार्ता में शिरकत की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को मिलनसार राजनेता बताया।
 
प्रेस वार्ता में बातचीत करते हुए पूर्व शर्मा ने कहा कि मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। स्व. मुलायम सिंह यादव मिलनसार होने के साथ-साथ सभी को साथ में लेकर चलने वाले राजनेता थे। उन्होंने विपक्ष में रहते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों की प्रशंसा की थी व उन्होंने सदन में कहा था कि मोदीजी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे और उनकी भविष्यवाणी सत्य भी साबित हुई थी।
 
प्रदेश में हुआ है अभूतपूर्व परिवर्तन : शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जबसे सरकार आई है, उत्तरप्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ है। योगीजी द्वारा विकास की योजनाएं प्रदेश में युद्धस्तर पर चलाई जा रही हैं।
 
उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य जारी है। भू-माफियाओं का सफाया किया गया है एवं उन पर उचित कार्रवाई की जा रही है ताकि जनता को कष्ट देने वाले ऐसे तत्वों का समूल सफाया किया जा सके। 2014 में भारतीय जनता पार्टी के 1 करोड़ सदस्य थे और 2019 में सदस्यता संख्या 18 करोड़ को पार कर चुकी है। जनता भारतीय जनता पार्टी को उसके अच्छे कार्यों का जनता भरपूर समर्थन दे रही है।
 
भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ हैं युवा : पूर्व शर्मा ने कहा कि युवा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ हैं। युवा वर्ग को प्रशिक्षण देकर राष्ट्र का सच्चा सिपाही एवं जनता के प्रति जवाबदेह बनाना है ताकि एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण हो सके। आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी भारी अंतर से विजय प्राप्त करने वाली है।
 
आयोजित प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, विधायक पूनम संखवार, अरुण पाठक, राहुल अग्निहोत्री, बालजी शुक्ला, बबलू शुक्ला, बब्बन शर्मा, बबलू कटियार, अंशु त्रिपाठी, आशीष मिश्रा, हेमू सिंह व विकास मिश्रा मीडिया प्रभारी आदि रहे।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट

हरिद्वार में दुनिया का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

शादी से पहले शारीरिक संबंध कैसे? Supreme Court की कड़ी चेतावनी, टिप्पणी से मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साइबर पंजीयन कार्यालय का किया शुभारंभ

गुजरात बजट सत्र की शुरुआत, पूर्णेश मोदी बने डिप्टी स्पीकर, जानें क्यों अहम है यह नियुक्ति

अगला लेख