Hanuman Chalisa

MLA अब्बास अंसारी ED हिरासत में, मुश्किल में मुख्तार अंसारी का बेटा

हिमा अग्रवाल
शनिवार, 5 नवंबर 2022 (10:50 IST)
प्रयागराज। माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को प्रवर्तन निदेशालय ने रात 11 बजे हिरासत में ले लिया है। लगभग 9 घंटे चली पूछताछ के बाद उन्हें ईडी कार्यालय से कड़ी सुरक्षा के बीच गोपनीय स्थान पर ले जाया गया है।
 
माना जा रहा है कि वह एजेंसी द्वारा पूछे गए कई सवालों के जवाब नही दे पाए हैं। वही आशंका व्यक्त की जा रही है कि उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। फिलहाल ईडी की तरफ से अभी कोई अधिकारिक बयान सामने नही आया है।
 
माफिया मुख्तार अंसारी पर 2021 जुलाई में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विगत 20 मई को मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास और उमर से पहले भी पूछताछ हुई है।
 
विधायक अब्बास अंसारी को ईडी ने समन भेथा था, जिसके चलते वह शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे के करीब सिविल लाइन स्थित प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे थे, यहां पर उनसे आधा घंटे बाद ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ शुरू की। रात्रि में 9.30 पर ईडी का दफ्तर पुलिस और पीएसी के जवानों ने घेर लिया।
 
देखत ही देखते ईडी कार्यालय का परिसर छावनी में तब्दील हो गया। रात 11 बजे ईडी कार्यालय से बाहर आए अधिकारियों के साथ अब्बास को एक गाड़ी में बैठाकर गुप्त स्थान पर ले जाया गया।
 
मीडिया को अब्बास अंसारी के ड्राइवर ने बताया कि उसे भी ईडी कार्यालय में बुलाया गया था, उसकी ID प्रूफ चैक किए गए। वह कार्यालय के बाहर अब्बास की इंतजार में खड़े थे, लेकिन अब्बास को दूसरी गाड़ी में बैठाकर कहां ले गए हैं, इसकी उनको जानकारी नही है।
 
सूत्रों की माने तो वह ईडी की अलग-अलग टीमों की पूछताछ में कई सवालों पर चुप्पी साध गए, सम्पत्ति का ब्यौरा नही दे पाएं। मई माह में भी हुई पूछताछ के बाद ईडी को उनके खिलाफ कुछ साक्ष्य मिले है, जिसके चलते उन्हें दोबारा तलब किया गया था। विधायक अब्बास अंसारी के मोबाइल को भी ईडी ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख