UP: पत्नी को न भेजने पर नाराज दामाद ने कर दी ससुर की गला काटकर हत्या

Webdunia
शनिवार, 21 अगस्त 2021 (12:20 IST)
बदायूं। उत्तरप्रदेश में बदायूं जिले के इस्लामनगर क्षेत्र में पत्नी के मायके से वापस न आने से नाराज एक व्यक्ति ने अपने ससुर की फरसे से गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक देहात सिद्दार्थ वर्मा ने शनिवार को बताया कि भुसाया गांव निवासी रामसिंह (65) ने अपनी बेटी की शादी लगभग 10 साल पहले संभल के मुंडनपुर निवासी जमुना प्रसाद से की थी। 5 महीने पहले उसकी पत्नी नाराज होकर मायके चली आई। पिता ने उसको अपने बेटे के पास पंजाब भेज दिया।

ALSO READ: अशरफ गनी को बड़ा झटका, तालिबान को मिला पूर्व राष्ट्रपति के भाई का साथ
 
उन्होंने बताया कि बीती रात जमुनाप्रसाद उसको बुलाने अपनी ससुराल पहुचा तो उसकी पत्नी उसको वहां नही मिली। इसी बात पर उसकी अपने ससुर रामसिंह से कहासुनी हो गई और देर रात गुस्साए दामाद ने फरसे से गला काटकर रामसिंह की हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना का पता चलने पर रामसिंह के बेटों ने आरोपी जमुनाप्रसाद को उसके घर से पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख