नेपाल विमान हादसे में जान गंवाने वाले को योगी ने की 5 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा

अवनीश कुमार
बुधवार, 18 जनवरी 2023 (00:10 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल विमान हादसे का शिकार हुए उत्तरप्रदेश के मृतक युवकों के परिवार को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है और साथ ही साथ हरसंभव मदद करने की बात भी कही है। मंगलवार देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल विमान हादसे का शिकार हुए गाजीपुर के रहने वाले मृतकों के परिवार को 5 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा की है।
 
हादसे में गई थी यूपी के युवकों की जान : नेपाल के पोखरा में हुए प्लेन हादसे में 70 लोगों ने जान गंवाई है। जान गंवाने वाले लोगों में 5 भारतीय भी शामिल हैं। इस प्लेन हादसे में उत्तरप्रदेश के गाजीपुर के 4 युवकों की जान चली गई। इन 4 युवकों का शव लेने के लिए परिजन नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंच चुके हैं।
 
शवों की डीएनए टेस्टिंग काठमांडू में होगी। परिवार के लोगों के साथ एक रिटायर्ड कानूनगो भी मौके पर गए हुए हैं।योगी ने मृतकों के पार्थिव शव को लाने में होने वाले खर्चे को भी राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाने के निर्देश दिए हैं।


 
लैंडिंग से महज 10 सेकंड पहले हुआ था हादसा :  नेपाल की यति एयरलाइंस का 72 सीटर प्लेन काठमांडू से 205 किमी दूर पोखरा में क्रेश हो गया। लैंडिंग से महज 10 सेकंड पहले विमान पहाड़ी से टकरा गया था जिसके बाद प्लेन में आग लग गई और वह खाई में गिर गया। एयरलाइंस के विमान का ब्लैक बॉक्स नेपाल सेना ने नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अधिकारियों को सौंप दिया जा चुका है।

Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की बाधा पार की, फिर भी दोहा में दूसरे स्थान पर रहे

Bihar : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबर, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

UP : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 2 लोगों की मौत, आरोपी महिला डॉक्‍टर फरार, एफआईआर दर्ज

रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता रही बेनतीजा, चर्चा को लेकर यूक्रेन ने लगाया यह आरोप

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

अगला लेख