Hanuman Chalisa

वाराणसी में भूत की अफवाह से पसरा कॉलोनी में सन्नाटा, पुलिस जुटी जांच में

Webdunia
शनिवार, 24 सितम्बर 2022 (12:44 IST)
वाराणसी। वाराणसी के गैबी इलाके की वीडीए कॉलोनी का एक भूतिया वीडियो वायरल हो रहा है। लोग इसको लेकर भयभीत हैं। लेकिन क्या आपने कभी भूत देखा है? नहीं ना। लेकिन अगर आपके मोबाइल में आपकी ही कॉलोनी में भूत के होने का वीडियो आज जाए तब आप क्या कहेंगे? ऐसा ही कुछ वाराणसी के भेलूपुर की एक कॉलोनी में रह रहे लोगों के साथ हुआ।
 
वाराणसी के गैबी इलाके की वीडीए कॉलोनी का एक भूतिया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सफेद साया कभी पार्क की चारदीवारी पर तो कभी पार्क के पम्पिंग स्टेशन के कमरे की छत पर टहलता नजर आ रहा है। जब लोगों ने कॉलोनी में कथित भूत के घूमते हुए का वीडियो देखा तो वे डर गए। कॉलोनी में सन्नाटा पसर गया। लोग घर से बाहर निकलने से कतराने लगे।
 
हालांकि बाद में लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। आनन-फानन में पुलिस कॉलोनी पहुंची और उसने जांच शुरू कर दी। लोगों की मानें तो सबसे पहले यह भूतिया वीडियो कॉलोनी के ही व्हॉट्सऐप ग्रुप में कुछ लड़कों ने पोस्ट किया था। इस पर जब उनसे वीडियो के बारे में जानकारी ली गई तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद मामले की जांच के लिए कॉलोनी के लोगों ने संबंधित थाने में शिकायत की। पुलिस के पास मामला पहुंचते ही वह भी सक्रिय हो गई है।(सांकेतिक चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

Top News 18 June: अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म, भारत के लिए ट्रंप का बड़ा बयान, फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की जीत

अमेरिका-ईरान में ऐतिहासिक शांति समझौता, युद्ध खत्म होते ही कच्चे तेल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट

MP IAS Transfer: 29 IAS अधिकारियों के तबादले, कर्मवीर शर्मा बने भोपाल के नए संभागायुक्त

CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा: स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, भोपाल में बनेगा ‘वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक’

G7 Summit में Donald Trump का बड़ा बयान- अगर भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका मदद के लिए खड़ा होगा

अगला लेख