Hanuman Chalisa

कानपुर देहात में पटरी से उतरी मालगाड़ी, 100 मीटर तक ट्रक उखड़ा, दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग बाधित

Webdunia
शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2021 (09:45 IST)
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के अंबियापुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह एक मालगाड़ी के बेपटरी हो गई। इस वजह से दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग बाधित हो गया।
 
नई दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के समानांतर बने डेडिकेटेड फ्रेट कारीडोर ट्रैक पर आज सुबह मालगाड़ी डिरेल हो गई और कई वैगन पलट गए। इससे करीब सौ मीटर तक डीएफसी ट्रैक उखड़ गया। वैगन आपस में भिड़ने के बाद उछलकर नई दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर आ गिरे हैं। इससे नई दिल्ली हावड़ा अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद हो गया है।
 
अंबियापुर रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार मालगाड़ी के चालक ने ब्रेक लगाये जिसके चलते वैगन आपस में टकरा गए। रफ्तार तेज होने के चलते सौ मीटर के दायरे में ट्रैक उखड़ गए। मालगाड़ी से 3 वैगन पास से गुजरी दिल्ली-हावड़ रेल लाइन की पटरियों पर जा गिरे और वही 5 वैगन दूसरी ओर तालाब में जा गिरे।
 
हादसे में चालक व गार्ड सुरक्षित रहे और उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। जानकारी होते ही नई दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर अप व डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है। जीआरपी पुलिस के साथ रेलवे स्टाफ और तकनीकी टीम घटनास्थल पर पहुंची।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख