Hanuman Chalisa

अब जंगल में GPS से नजर, नहीं चलेगी मनमानी

भाषा
रविवार, 1 दिसंबर 2019 (09:31 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के तराई में बसे पीलीभीत के टाइगर रिजर्व जंगल में अब किसी की मनमानीं नही चलेगी। नियम विरुद्ध कार्य पर रोक के लिए उतरे वन विभाग के अधिकारियों ने की जीपीएस डिवाइस योजना पर काम पूरा कर लिया है। इसके माध्यम से बड़े टाइगर रिजर्व के अधिकारियों की सीधी नजर जंगल पर बनी रहेगी।
 
पर्यटकों को जंगल घुमाने वाली कोई भी जिप्सी नजर में रहेगी। योजना के तहत सभी जिप्सी अब जीपीएस डिवाइस से लैस रहेंगी। प्रत्येक पर एफडी और डीडी की नजर रहेगी। जीपीएस सिस्टम का कंट्रोल रूम डिबीजन पर बनाया गया है,साथ ही अधिकारियों ने डिवाइस को लेकर अपने अपने मोबाइल पर एक एप भी लोड किया है।
 
पिछले पयर्टन सत्र में शिकायत आई थी कि कई गाइडों ने नियमों को अनदेखा कर पर्यटकों को बाघ दिखाने का लालच देकर भ्रमित किया था। इसबार पयर्टन सत्र आरंभ होने से पहले ही चालक और गाइडों को गाइड लाइन जारी कर लापरवाही और नियम विरुद्ध काम करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। अब ये दूसरा और विश्वसनीय तरीका निकाला गया है।
 
नवीन खंडेलवाल, डीडी पीलीभीत टाइगर रिजर्व ने बताया कि सभी 21 गाड़ियों को जीपीएस डिवाइस से लैस किया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि अधिकारियों को सूचना मिलती है कि कुछ लोग तय रूट से अलग हटकर सैलानियों को भ्रमण कराते हैं। इससे उनकी जान को खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में वन्यजीव और सैलानियों की सुरक्षा पर ध्यान दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान

अगला लेख