कोहरा बना कालदूत, एक्सप्रेस वे पर आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकराईं, 12 जख्मी

Webdunia
शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 (14:50 IST)
नोएडा। उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण आधा दर्जन वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। इस घटना में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह एक ट्रक खराब हो गया। वह एक्सप्रेस वे के द्वितीय लाइन में खड़ा था।
ALSO READ: राजस्थान के श्रीगंगानगर में सड़क दुर्घटना, 6 की मौत, 7 घायल
उन्होंने बताया कि तभी पीछे से आ रही फौजी ट्रैवल्स की बस कोहरे की वजह से ट्रक से टकरा गई। इसके बाद बस के पीछे आ रही 3 कारें और 1 बस भी एक के बाद एक आपस में टकरा गईं। उन्होंने बताया कि फौजी ट्रैवल्स की बस में बैठे आरिफ, मनोज कुमार, दुर्गेश, विकास, अमित, रवीन्द्र सहित 12 व्यक्ति घायल हो गए हैं। उन्हें ग्रेटर नोएडा के विभिन्न अस्पतालों के लिए भर्ती कराया गया है। सिंह ने बताया कि 2 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
 

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात का मार्ग बदला ताकि पीछे से आ रही और गाड़ियों की टक्कर न हो तथा क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस वे से हटाकर चौकी फॉर्मूला वन परिसर में रखा गया। इस घटना के चलते यमुना एक्सप्रेस वे पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, ऐसा तो 8 साल का बच्चा भी नहीं करता

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

अगला लेख