Hanuman Chalisa

दर्शनार्थियों व पर्यटकों के लिए रामनगरी अयोध्या में शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, एक बार का किराया रहेगा 3000 रुपए

संदीप श्रीवास्तव
गुरुवार, 30 मार्च 2023 (10:39 IST)
अयोध्या। उत्तरप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड और हैरिटेज एविएशन द्वारा अयोध्या में दर्शनार्थियों एवं अयोध्या आने वाले पर्यटकों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ रामनवमी के अवसर पर किया गया है। यह जो सेवा शुरू हुई है, वह अगले 15 दिनों तक चलेगी। प्रत्येक दर्शनार्थी का एक बार का किराया 3,000 रुपए होगा।
 
उत्तरप्रदेश पर्यटन विकास लिमिटेड के को-ऑर्डिनेटर अक्षय नागर ने जानकारी देते हुए कहा कि हेलीकॉप्टर सेवा में एक बार में 7 दर्शनार्थियों को हेलीकॉप्टर द्वारा अयोध्या का भ्रमण कराया जा सकेगा और प्रत्येक दर्शनार्थी का एक बार का किराया 3,000 रुपए होगा। इस पूरी सेवा को 2024 में रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के पहले की रिहर्सल भी माना जा रहा है।
 
हैरिटेज एविएशन संस्था वैष्णोदेवी, प्रयाग कुंभ और देश के कई स्थानों पर अपनी सेवाएं दे चुकी है और अयोध्या में यह सेवा पहली बार शुरू की है। फिलहाल अभी यह सेवा 15 दिनों के लिए चलाई गई है। अगर यात्रियों की संख्या अपेक्षा के अनुरूप रहती है तो न सिर्फ हेलीकॉप्टरों की संख्या बढ़ाई जाएगी बल्कि यह सेवा नियमित रूप से जारी रहेगी। सुबह 9 बजे से शाम को सूर्य ढलने के पहले 6 बजे तक यह सेवा यात्रियों को मिलेगी।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

Fact-Check: क्या शशि थरूर ने पाकिस्तान को बताया 'ग्लोबल सिक्योरिटी लीडर' और भारतीयों को 'फिल्मों में व्यस्त'? जानें सच

ममता के गढ़ में गरजे पीएम मोदी, TMC पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बंगाल बदलाव के रास्ते पर

Assembly Elections : असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान का उत्‍साह, कई दिग्‍गजों ने डाले वोट

ईरान ने कर लिया न्यूक्लियर टेस्ट, रूसी नेता मेदवेदेव के बयान से हड़कंप

Weather Update : इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर, जानें देशभर का मौसम

अगला लेख