rashifal-2026

कृष्ण जन्मस्थली पर रंग-बिरंगी होली, श्रृद्धालुओं पर चढ़ा कृष्ण प्रेम का नशा

हिमा अग्रवाल
शनिवार, 4 मार्च 2023 (10:56 IST)
मथुरा। राधा किशोरी और नंदगांव को रंग में रंगने के बाद रंगों का धमाल श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर पहुंच गया है। यहां रास-रंग का उत्सव चल रहा है, राधा-कृष्ण के प्रेम में पगे भक्त अब रंग-गुलाल और फूल की होली खेलते हुए नाच रहे हैंं, झूम रहे हैं। रंग एकादशी से कृष्ण जन्मभूमि पर देश-विदेश से भगवान के साथ होली खेलने आयें श्रृद्धालु पर अपने आराध्य श्री कृष्ण के प्रेम का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है। जिसके चलते भक्ति होली का आनंद ले रहे थे।
 
कृष्‍ण जन्मभूमि परिसर में मच सजा हुआ है, जिस पर राधा और कृष्ण के प्रतीक स्वरूप हुरियारे और हुरियारिनों ने अपने रंगों की अनूठी छाप बिखरे रखी है। होली के गीतों पर भक्तों को सराबोर करते हुए थिरकने को मजबूर कर दिया। बच्चे बुजुर्ग और युवा राधा प्यारी और कृष्ण के प्रेम में मंत्रमुग्ध होकर होली के रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं।
 
इतना ही नही कृष्ण नगरी में हुरियारिन अपने मन को वश में न रख सकी, जिसके उलते उन्होंने लाठी उठाकर हुरियारों पर बरसानी शुरू कर दी, बेचारे हुरियारे ढाल से खुद को बचाते नजर आ रहे है। मथुरा के रंगोत्सव की खुमारी सबका दिल मोह.रही है। यहां गली-गली में होली की धूम मची है, पूरा वृंदावन और मथुरा कि वातावरण प्रेम रस में डूबा हुआ है।
                    
रंग एकादशी के बाद बांके बिहारी मंदिर का परिसर भक्तों से पटा हुआ है, जैसे ही मंदिर सेवायतों ने बांके बिहारी पर रंग न्यौछावर किया और प्रसाद स्वरूप रंग भक्तों पर उड़ाया तो नजारा बदल गया। देश-विदेश से आयें भक्तों पर जैसे ही भगवान के चरणों का गुलाल-रंग और फूल पड़ रहें है उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। वैसे इस बार टेसू के फूल और केसर के रंगों से निर्मित प्राकृतिक रंगों और गुलाल का इस्तेमाल भक्त कर रहे हैं। मथुरा की गली-कूचों को देखकर ऐसा लग रहा है कि होली पंचमी 8 मार्च की नही आज ही है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IPAC ऑफिस पर ED की रेड से गर्माई पश्चिम बंगाल की सियासत, फाइल उठा ले गईं ममता बनर्जी, अब किया विरोध मार्च का ऐलान

Turkman Gate : अफवाह, पत्थरबाजी और साजिश, तुर्कमान गेट हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस के चौंकाने वाले खुलासे

E-Passport भारत में लॉन्च, कौन कर सकता है एप्लाई, कितनी है फीस, कैसे होती है प्रोसेस, किन डॉक्टूमेंट्‍स की जरूरत, क्या है फायदा, सारे सवालों के जवाब

नहीं जानते कब वह रेप कर दे, तो क्या सभी पुरुषों को जेल में डाल दें

ट्रंप की ग्रीनलैंड 'कब्जे' की धमकी से NATO में हड़कंप: क्या टूटने की कगार पर है सैन्य गठबंधन?

सभी देखें

नवीनतम

UP : इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, अशोक लेलैंड की EV फैक्ट्री का उद्घाटन

विकसित भारत का रास्ता, विकसित उत्तर प्रदेश से होकर जाता है : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

UP : गौसेवा में समर्पित योगी सरकार, 4366 गौ-आश्रय स्थलों पर मजबूत मॉनिटरिंग सिस्टम लागू

अमेरिका द्वारा जब्त रूसी तेल टैंकर के चालक दल में 3 भारतीय भी शामिल

UP बनेगा ग्लोबल सर्विस हब, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, GCC नीति की एसओपी मंजूर,

अगला लेख