श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के मथुरा कोर्ट को निर्देश

Webdunia
गुरुवार, 12 मई 2022 (13:21 IST)
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को मथुरा कोर्ट को निर्देश दिया कि वह मथुरा की कृष्ण जन्मभूमि से जुड़ी सभी अर्जियों का 4 महीने में निपटारा करे। 
 
हाईकोर्ट ने कृष्ण जन्मभूमि मामले में कहा कि इससे से जुड़ी सभी ‍अर्जियों की जल्द से जल्द सुनवाई की जाए। याचिकाकर्ताओं ने विवादित स्थल का सर्वे कराने की मांग की थी। श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में अब तक अदालत में 10 वाद दायर हो चुके हैं।
 
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्म स्थान परिसर से सटी शाही मस्जिद ईदगाह का वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर की तरह ही कमिश्नर नियुक्त कर सर्वे कराने की मांग की गई थी।
 
इसके अलावा यहां के दूसरे वाद पर भी सुनवाई थी, जिसमें यहां के श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से शाही मस्जिद ईदगाह को हटाकर पूरी जमीन श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपने की मांग की गई है।
 
दोनों याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि केशव देव मंदिर से संबंधित जो भी साक्ष्य हैं, वो मिटाए जा रहे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

UP Lok Sabha Election : बृजभूषण के बेटे को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानिए क्या है कीमत

कितनी मालदार हैं स्वाति मालीवाल, जिनकी वजह से ‘आप’ में आया भूचाल?

Lok Sabha Election : हिमाचल में कंगना और विक्रमादित्य के बीच होगा कड़ा मुकाबला, दोनों ने किया आक्रामक अंदाज में प्रचार

केजरीवाल की PM मोदी को चुनौती, BJP मुख्‍यालय आ रहा हूं गिरफ्तार करके दिखाओ

अगला लेख