Hanuman Chalisa

UP ATS को मिली अहम सफलता, ISIS का आतंकी अलीगढ़ से गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 9 जनवरी 2024 (21:28 IST)
  • 25 हजार रुपए का इनामी था अब्दुल समद
  • आमस को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करेंगे
  • किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में था
ISIS terrorist arrested from Aligarh : उत्तरप्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh) के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने सोमवार को आतंकवादी संगठन आईएसआईएस (ISIS) से जुड़े एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एटीएस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग आईएसआईएस की बैयत (शपथ) लेकर देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं।

ALSO READ: घाटी में आतंकियों की खैर नहीं.. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक
 
अब्दुल समद ने अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया : इस सिलसिले में एटीएस ने भादंवि, 13/18/18 बी/38 यूएपी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अब्दुल्ला अर्सलान, माज बिन तारिक और वजीहउद्दीन समेत 7 अभियुक्तों को पिछले साल नवंबर में गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में आमस अहमद उर्फ फराज अहमद और अब्दुल समद मलिक की तलाश की जा रही थी। 25 हजार रुपए के इनामी अब्दुल समद ने अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया जबकि आमस अहमद को आज मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अलीगढ़ में धरदबोचा गया।
 
आईएसआईएस का मॉड्यूल तैयार कर रहा था : उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आमस पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके साथियों के साथ मिलकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आईएसआईएस का मॉड्यूल तैयार कर अन्य लोगों को भी इसमें जोड़ रहा था। ये सभी कुख्यात आतंकी संगठन आईएसआईएस से बैयत ले चुके थे और किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
 
प्रयागराज के मूल निवासी 22 वर्षीय आमस अहमद ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से मनोविज्ञान में स्नातक किया था और 2023 में एमबीए की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुआ था जबकि संभल का 25 वर्षीय अब्दुल समद एएमयू से मास्टर इन सोशल वर्क की पढ़ाई कर रहा था। सूत्रों के अनुसार अपने साथियों की गिरफ्तारी के बाद आमस छिप-छिपकर रह रहा था जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है। आमस को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा जिसके बाद इसको रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

कानपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ITBP के हथियारबंद कमांडोज ने कमिश्नरेट घेरा, मां का कटा हाथ लेकर न्याय मांगने पहुंचा था जवान

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी का पोस्ट वायरल, कहा जल्द लोन पर 10% EMIपर पेट्रोल डीजल

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ट्विशा का पति समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर, मीडिया के सवालों से भागा, भाई हर्षित ने की केस के CBI के टेकओवर की मांग

अगला लेख