Hanuman Chalisa

सुलतानपुर में सियार का आतंक, मां के साथ सो रही 2 माह की बच्ची की जान ली

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 3 सितम्बर 2024 (15:27 IST)
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों के आतंक के बीच सुलतानपुर के मोतिगरपुर इलाके में छप्पर के नीचे अपनी मां के साथ सो रही 2 माह की एक बच्ची को कोई जंगली जानवर उठा ले गया। सिर पर गहरे जख्म होने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि बच्ची को सियार ले गया था। ALSO READ: 5 साल की बच्ची पर wolf attack, बहराइच के 35 गांवों में भेड़िए का आतंक
 
बच्ची के पिता मोनू ने बताया कि उनकी पत्नी मुस्कान सोमवार रात अपनी दो माह की बच्ची काजल के साथ छप्पर के नीचे सो रही थी। बगल में ही चारपाई पर पिता भी सो रहा था। इसी दौरान सियार बच्ची को उठा ले गया। घर से कुछ दूरी पर बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वह और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक जानवर उसे छोड़कर भाग गया।
 
मोनू के मुताबिक बच्ची के सिर में गहरे जख्म हो गए थे। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू की है।
 
ग्रामीणों का कहना है कि बच्ची को सियार ले गया था। वन विभाग की टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कौन सा जानवर बच्ची को ले गया था।
 
प्रभागीय वन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि मोतिगरपुर थाना क्षेत्र स्थित कोड़रिया पुरवे में किसी जंगली जानवर द्वारा एक बच्ची को उठा ले जाने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम निगरानी के लिए लगाई जा रही है ताकि पता चल सके कि किस वन्यजीव ने हमला किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश, फिर याद आया मेरठ का केस

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

अगला लेख