Hanuman Chalisa

Jolly LLB 3 का धमाकेदार Trailer मेरठ में लॉन्च, कोर्ट रूम में भिड़ेंगे 2 जॉली

हिमा अग्रवाल
बुधवार, 10 सितम्बर 2025 (20:00 IST)
स्टार स्टूडियो-18 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ (Jolly LLB 3) का ट्रेलर बुधवार को मेरठ के शापिंग मॉल स्थित वेव सिनेमा में धूमधाम से लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म के कलाकार अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला मौजूद रहे। फिल्म में अक्षय कानपुर के वकील जॉली मिश्रा और अरशद मेरठ के वकील जॉली त्यागी की भूमिका निभा रहे हैं। सौरभ शुक्ला एक बार फिर जज त्रिपाठी के अवतार में नजर आएंगे। 
 
चार मिनट का यह ट्रेलर दर्शकों को एक बार फिर उसी हंसी, तकरार और सामाजिक संदेश से भरपूर दुनिया में ले जाता है, जिसने जॉली एलएलबी फ्रेंचाइज़ी को इतना लोकप्रिय बनाया। पहली बार दोनों जॉली एक ही अदालत में आमने-सामने होंगे। कोर्टरूम में हास्य, तर्क और ड्रामा से भरा यह मुकाबला दर्शकों को खूब गुदगुदाएगा।
ALSO READ: iphone air : अब तक का सबसे पतला आईफोन, पावरफुल बैटरी बैकअप और एडवांस कैमरा सेंसर, जानिए क्या है कीमत
 ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार ने कहा कि जॉली मिश्रा के किरदार में लौटना शानदार अनुभव रहा, लेकिन असली मज़ा तब आया जब सामने जॉली त्यागी के रूप में अरशद वारसी थे। कोर्ट रूम की लड़ाई हंसी और सरप्राइज से भरी है। 
ALSO READ: Sushila Karki : कौन हैं सुशीला कार्की, जो बन सकती हैं नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री
अरशद वारसी ने कहा कि जॉली त्यागी मेरे दिल के बहुत करीब है। इस बार अदालत में लड़ाई है, लेकिन साथ में इमोशन और कॉमेडी भी भरपूर है। सौरभ शुक्ला बोले कि जज त्रिपाठी की अदालत में इस बार हंगामा दोगुना है। दोनों जॉली उसे मुश्किल में डालने वाले हैं। 
 
फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है और यह 19 सितंबर को भारत समेत दुनियाभर में रिलीज होगी। ट्रेलर के बाद दर्शक टीम जॉली मिश्रा और टीम जॉली त्यागी में बंट चुके हैं, लेकिन असली फैसला तो सिनेमाघरों में होगा। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

MP के किसानों की हुई बल्ले-बल्ले! CM मोहन यादव के प्रयासों से केंद्र ने 'भावांतर' पर लगाई मुहर

CM-YUVA योजना से ‘बनारसी हनी’ बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, शिवानी ने पेश की सशक्तीकरण की मिसाल

यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को मिली रफ्तार, 35000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव

राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन की सभी तैयारियां समय से पूर्ण की जाएं : योगी आदित्यनाथ

योगी सरकार में डेटा सेंटर पार्क के लिए 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था

अगला लेख