Hanuman Chalisa

कल्‍याण सिंह की स्थिति नाजुक, योगी ने स्वास्थ्य की जानकारी ली

Webdunia
मंगलवार, 27 जुलाई 2021 (17:22 IST)
मुख्य बिंदु
लखनऊ। यहां स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में संक्रमण की वजह से भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत अभी भी नाजुक है। उनको जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है और वह लगातार डायलिसिस पर हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को एसजीपीजीआई पहुंच कर कल्‍याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

ALSO READ: राष्ट्रपति ने कहा- हिंसा कभी कश्मीरियत का हिस्सा नहीं रही, कवयित्री लल्लेश्वरी की कृतियों का किया जिक्र
 
एसजीपीजीआई द्वारा मंगलवार को जारी बुलेटिन में बताया गया कि उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उनको जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है। उनका डायलिसिस चल रहा है। सिंह क्रिटिकल केयर मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी एवं कार्डियोलॉजी विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में हैं। संस्थान के निदेशक प्रो आर के धीमान उनके स्वास्थ्य से जुड़े सभी पहलुओं पर गहरी नजर रखे हुए हैं।
 
अस्पताल के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एसजीपीजीआई का दौरा किया और कल्‍याण सिंह के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली। गौरतलब है कि 89 वर्षीय कल्याण सिंह को गत चार जुलाई को संक्रमण और हल्की बेहोशी की वजह से एसजीपीजीआई के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में किया जा रहा था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

एसआईटी ने की अग्निकांड स्थल की पड़ताल, घायलों से भी मिला जांच दल

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री

चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

अगला लेख