कानपुर 'गंगा यात्रा' के स्वागत के लिए तैयार, बस अब इंतजार यात्राओं के कानपुर पहुंचने का

अवनीश कुमार
गुरुवार, 30 जनवरी 2020 (16:25 IST)
कानपुर। गंगा यात्रा के समागम के लिए कानपुर में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बस अब इंतजार दोनों ही गंगा यात्राओं के कानपुर पहुंचने का है। दोनों गंगा यात्राओं में से एक बिजनौर से चली गंगा यात्रा गुरुवार देर शाम तक कानपुर में प्रवेश कर जाएगी तो वहीं दूसरी गंगा यात्रा शुक्रवार को कानपुर पहुंच जाएगी। 
ALSO READ: 'गंगा यात्रा' के शुभारंभ की सांध्य बेला पर जिलाधिकारी ने की गंगा आरती...
दोनों ही गंगा यात्राओं का समागम कानपुर के गंगा बैराज पर होना है, जहां पर तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई हैं। गंगा यात्रा के समागम के दौरान यात्रा के साथ उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य, सिंचाई एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बलदेव सिंह, जनशक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह व कई अन्य मंत्री गुरुवार को देर शाम तक कानपुर के बिठूर पहुंच जाएंगे। 
 
गंगा यात्रा के समागम के दौरान उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचेंगे। कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह के भी आने की उम्मीद है। 
 
कलेक्टर डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गंगा यात्रा में शामिल यात्रियों के स्वागत के लिए मानव श्रृंखला बनाई गई है, जो जगह-जगह पर गंगा यात्रा में शामिल यात्रियों का स्वागत करेगी। 
 
कानपुर के पत्थर घाट पर मां गंगा की आरती की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि गंगा यात्रा के समागम स्थल पर 20 हजार 'गंगा लहरी' पुस्तकों का वितरण किया जाएगा। इन पुस्तकों को गीता प्रेस से मंगवा लिया गया है।
 
उन्होंने कहा कि अटल घाट पर 8 फुट का एक बैनर लगवाया गया है। इसमें गंगा की महिमा से जुड़े श्लोक अंकित हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीआईजी कानपुर अनंतदेव तिवारी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। कड़े निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने से फिर बेनकाब होगा पाकिस्तान, जानिए कैसे रची थी 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश

तहव्वुर राणा को मिलेगी मौत की सजा? पूर्व गृह सचिव बोले- उसे 26/11 हमले के बारे में सब पता था

क्या नीतीश कुमार होंगे उपप्रधानमंत्री, भाजपा नेता ने की मांग

2 साल में एमपी की सड़कें होंगी अमेरिका जैसी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी बड़ी सौगात, CM यादव बोले- लौट रहा गौरवशाली इतिहास

वक्फ संशोधन अधिनियम को TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी का रोजगार पर पीएम मोदी से सवाल, क्या ELI योजना भी जुमला है?

दिल्ली में लाल किला मैदान में विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन, आज निकलेगी शोभा यात्रा

LIVE: पीएम मोदी ने वाराणसी को दी 3,880 करोड़ की 44 परियोजनाओं की सौगात

पीथमपुर में पाइप बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग

Petrol Diesel Prices: 11 अप्रैल को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान, जानें ताजा भाव

अगला लेख