Hanuman Chalisa

मनीष गुप्ता हत्याकांड : कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मनीष का अंतिम संस्कार, परिजनों ने की यह मांग...

Webdunia
गुरुवार, 30 सितम्बर 2021 (09:55 IST)
गोरखपुर। मनीष गुप्ता हत्याकांड कानपुर प्रशासन के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है। परिजनों ने बुधवार को घर के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। वे मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़े रहे। गुरुवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच गोरखपुर में मनीष का अंतिम संस्कार किया गया।
 
मनीष के परिजनों का आरोप है कि 6 पुलिस वाले मनीष के कमरे में घुसे थे, उन्होंने उसकी जमकर पिटाई की। मनीष के शरीर पर चोट के निशान थे। 3 आरोपियों के नाम हटाने पर FIR दर्ज की गई। पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।
 
मीनाक्षी ने कहा कि उनकी मांग है कि मामला फिलहाल कानपुर ट्रांसफर कर दिया जाए क्योंकि वह बार-बार गोरखपुर भागकर नहीं जा सकती हैं। इसके अलावा वह चाहती है कि उन्हें सरकारी नौकरी दी जाए। 50 हजार रुपए हर्जाना दिया जाए। 
 
बुधवार को शव घर पहुंचने के बाद पुलिस कमिश्नर असीम अरुण और एडीएम सिटी अतुल कुमार आर्थिक सहायता के तौर पर 10 लाख रुपये का चेक देने पहुंचे तो पत्नी मीनाक्षी का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने चेक लेने से इनकार करते हुए कहा कि उसके बेगुनाह पति की पुलिस वालों ने पीट पीटकर निर्ममता से हत्या की है। दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के बजाए हत्या का सौदा करने आए हैं।
 
आप नेता संजय सिंह ने भी इस मामले में ट्वीट कर कहा, ये आदित्यनाथ सरकार के अधिकारी हैं। कह रहे हैं 'FIR न लिखवाओ वरना सालों साल केस चलेगा।' SP महोदय खुद मान रहे हैं 'पुलिसवालों का पहले से कोई झगड़ा तो था नहीं' मतलब साफ़ है की एक निर्दोष व्यक्ति की बिना किसी जुर्म के हत्या कर दी गई। तो FIR क्यों नही? न्याय कैसे मिलेगा?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश, फिर याद आया मेरठ का केस

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

अगला लेख