कानपुर शूटआउट : गैंगस्टर विकास दुबे पर 1 लाख का इनाम, तलाश में जुटी STF की टीमें

Webdunia
रविवार, 5 जुलाई 2020 (10:29 IST)
कानपुर। सीओ, एसओ समेत 8 पुलिसकर्मियों के हत्या के आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए नोएडा से लेकर नेपाल बॉर्डर तक अलर्ट कर दिया गया है। विकास के ऊपर इनाम की राशि को बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दिया गया है।

खबरों के अनुसार विकास की गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस और एसटीएफ की 20 टीमें और 3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। नेपाल भागने की आशंका को देखते हुए बॉर्डर से सटे 7 जिलों में विशेष अलर्ट किया गया है।

विकास के परिवार के लोगों समेत करीब 500 करीबियों के मोबाइल फोन पुलिस ने सर्विलांस पर ले रखे हैं। उसके करीबी पुलिसकर्मियों की भी निगरानी की जा रही है।

खबरों के अनुसार विकास दुबे के साथी दयाशंकर अग्निहोत्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के अनुसार शनिवार रात मुठभेड़ के दौरान दयाशंकर के पैर में गोली लगी है। दयाशंकर पर पुलिस ने इस घटना के बाद 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी का बड़ा बयान, ट्रेड डील में भी दबाएंगे ट्रंप

इंदौर के नंबर वन तमगे पर बट्टा लगा रहे ई रिक्‍शा, सड़कों का बिगाड़ दिया हुलिया, भोपाल ने लगाई लगाम, हम सो रहे

मध्यप्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में, 2900 लोगों का रेस्क्यू, 2 जिलों में सेना ने संभाला मोर्चा

मोदी सरकार ने नेहरू की गलतियों को सुधारा, राज्यसभा में बरसे विदेश मंत्री जयशंकर

बदायूं में धारदार हथियार से हमला कर भाजपा के मंडल अध्यक्ष की हत्या, पुलिस का रंजिश से इंकार

अगला लेख