Hanuman Chalisa

सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन के बाद बोले सिब्बल, 'मैं कांग्रेस का नेता था लेकिन अब नहीं हूं'

अवनीश कुमार
बुधवार, 25 मई 2022 (14:34 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश से राज्यसभा के लिए सपा उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेस नेता रहे कपिल सिब्बल ने नामांकन किया है। इस दौरान उनके साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे। सिब्बल के बाद जावेद अली भी सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने के लिए विधान भवन के सेंट्रल हॉल में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ प्रो. रामगोपाल यादव और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मौजूद रहे।
 
विधान भवन के सेंट्रल हॉल में कपिल सिब्बल ने नामांकन के बाद कहा कि मैं कांग्रेस का नेता था, लेकिन अब नहीं हूं। उन्होंने कहा कि मैंने सपा के समर्थन से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। मैं कांग्रेस की सदस्यता से 16 तारीख को इस्तीफा दे चुका हूं।

 
उन्होंने कहा कि जब तक मैं कांग्रेस में था तो मैं इधर-उधर की टिप्पणियां कर सकता था। अब मैं कांग्रेस में नहीं हूं, मैंने इस्तीफा दे दिया है तो मैं कांग्रेस के बारे में कुछ नहीं कहूंगा। उन्होंने कहा कि अगर आपके किसी के साथ 30-31 साल संबंध रहे हों, तो उनसे संबंध छोड़ना आसान काम नहीं होता। इसके साथ ही उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार भी जताया है।
 
गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश से राज्यसभा के 11 सदस्यों का कार्यकाल 4 जुलाई को समाप्त हो रहा है। इन 11 सीटों के लिए 10 जून को होने वाले चुनाव के लिए आज बुधवार को नामांकन प्रक्रिया चल रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

जो जाना चाहते हैं, चले जाएं, Operation Tiger की अटकलों के बीच Uddhav Thackeray का सांसदों को बड़ा मैसेज

NEET को लेकर सोशल मीडिया पर पैनी नजर, सीएम ने की समीक्षा, प्रदेश के 283 सेंटरों पर होगी परीक्षा

मध्यप्रदेश में पीपीपी मोड पर संचालित होंगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहन कैबिनेट का फैसला, आज रात 12 बजे तक हो सकेंगे ट्रांसफऱ

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

अगला लेख