Hanuman Chalisa

UP: मौर्य ने चलाए INDIA गठबंधन पर सियासी तीर, कहा- यूपी में 80 और देश में 300 पार बनेगी सरकार

हिमा अग्रवाल
शुक्रवार, 29 सितम्बर 2023 (19:31 IST)
Keshav Prasad Maurya: उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष को आड़े हाथों लिया। मौर्य ने दावा किया कि बीजेपी उत्तरप्रदेश में अपने बूते पर 80 और देश में 300 से अधिक सीटें जीतेगी। इंडिया (INDIA) गठबंधन पर जुबानी सियासी तीर चलाते हुए मौर्य ने कहा कि पीडीए, डीडीए और एमडीए कुछ नहीं चलेगा, इन सबको जनता सबक सिखाएगी।
 
अब ले रहे राम का नाम: मौर्य ने कहा कि जो कल तक भगवान राम के अस्तित्व को नकारते थे, अब वे श्रीराम के दर पर माथा टेकने जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में शिवराजसिंह चौहान की अगुआई में भारतीय जनता पार्टी फिर सरकार बनाएगी। कांग्रेस नेता अनुपमा रावत के महिला आरक्षण बिल को झुनझुना बताने वाले वक्तव्य पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे कितनी भी महिलाओं को चाहे टिकट दे, किसने उसको रोका है?
 
प्रशिक्षण वर्ग में शिरकत : उपमुख्यमंत्री ने मेरठ बायपास स्थित दोआब होटल में पश्चिमी उत्तरप्रदेश के नगर निगम के मेयर और पार्षदों के प्रशिक्षण वर्ग के 2 दिवसीय कार्यक्रम के समापन अवसर पर शिरकत की है। इस प्रशिक्षण वर्ग में मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर और मुरादाबाद के 182 पार्षद और 4 मेयर शामिल हुए।
 
चुनाव जीतने के मूल मंत्र दिए : इस अवसर पर उन्होंने बीजेपी के मेयर और पार्षदों को आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में जीत के लिए मूल मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम में जीतकर आप सभी ने पार्टी का गौरव बढ़ाया है इसलिए आपकी जिम्मेदारी चुनाव में और भी अहम हो जाती है। घर-घर जाइए और मोदी-योगी की योजना और विकास के काम बताइए। विपक्ष विकास के काम के सामने सामने टिकेगा नहीं। वर्तमान समय में कानून व्यवस्था बेहतर है, व्यापार बढ़ रहा है और महिलाएं सुरक्षित हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

केरलम में केसी वेणुगोपाल कैसे हुए OUT, वीडी सतीशन होंगे मुख्यमंत्री

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR, चुनाव आयोग ने किया तीसरे चरण का एलान

LIVE: 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR

गुजरात में बनेगा देश का पहला सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, 20667 करोड़ आएगी लागत, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

अगला लेख