Hanuman Chalisa

UP के बहराइच में तेंदुए का हमला, 10 वर्षीय बालिका की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023 (12:32 IST)
बहराइच (यूपी)।) बहराइच वन प्रभाग के नानपारा वन रेंज अंतर्गत आने वाले चौकसाहर गांव में तेंदुए ने 10 वर्षीय एक बालिका पर हमला कर उसे मार डाला। ग्रामीणों के अनुसार नानपारा वन रेंज के खैरी घाट थाना क्षेत्र के झुंडी गांव की निवासी रामबेटी (10) गुरुवार को खेत के पास खेल रही थी। इसी बीच गन्ने के खेत से निकलकर तेंदुए ने बालिका को जबड़े में दबोचा और उसे लेकर गन्ने के खेत में चला गया।
 
ग्रामीण पहुंचे तो मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ बच्ची के शव को खा रही थी। लोगों ने शोर मचाकर हांका लगाया तो वह बच्ची का अधखाया शव खेत में छोड़कर शावकों सहित जंगल में चली गई। घटना की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी, पुलिस तथा राजस्व कर्मियों ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
बहराइच वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि नानपारा रेंज के चौकसाहार गांव में तेंदुए ने एक बालिका पर हमला कर उसे मार डाला। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मृतक बालिका के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। उनके अनुसार ग्रामीणों को शाम के बाद घरों से बेवजह न निकलने, बच्चों को अकेला न छोड़ने, घरों से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने तथा शोर मचाते हुए झुंड में निकलने की सलाह दी जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, अमित शाह को धमकाने का आरोप, वापस ली Z+ सिक्योरिटी

LIVE: 5 घंटे की हड़ताल पर गिग वर्कर्स, चार्ज बढ़ाने की मांग

भोजशाला में शुरू हुई मां वाग्देवी की पूजा: हाई कोर्ट के फैसले से हिंदू पक्ष में जश्न, अब लंदन से वापस आएगी मूल प्रतिमा?

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अगला लेख