Navratri

नाबालिग से बलात्कारी के दोषी को 27वें दिन उम्रकैद की सजा

Webdunia
शनिवार, 7 जनवरी 2023 (18:45 IST)
बहराइच (उत्तरप्रदेश)। जिले की एक अदालत ने 7 साल की बच्ची के साथ बलात्कार के आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल होने के 27वें दिन शनिवार को आजीवन कारावास और 1 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने 30 अक्टूबर, 2022 को तहरीर देकर धर्मापुर बेझा गांव के 19 वर्षीय मुक्कू पर अपनी 7 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया था।
 
विशेष शासकीय अधिवक्ता (पॉक्सो अधिनियम) संत प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपपत्र दाखिल होने के 27वें दिन अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) वरुण मोहित निगम की अदालत ने दोषी को उम्रकैद और 1 लाख रुपए जुर्माना लगाते हुए यह राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया है।
 
सिंह ने बताया कि कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने 30 अक्टूबर, 2022 को तहरीर देकर धर्मापुर बेझा गांव के 19 वर्षीय मुक्कू पर अपनी 7 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया था। मामले में आरोपी को 1 नवंबर गिरफ्तार कर लिया गया था और आज से 27 दिन पहले पुलिस ने तफ्तीश पूरी कर अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर दिया था।
 
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने बताया कि बहुत कम समय में न्याय मिलने से पीड़िता के परिजनों ने पुलिस व न्यायिक व्यवस्था का आभार जताया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

NHRC ने MP,UP, राजस्थान सहित DCGI को जारी किया नोटिस, CM यादव ने ड्रग कंट्रोलर को हटाया

सस्ती होंगी EV कारें, नितिन गडकरी का ऐलान- 4 से 6 महीने में घटेंगी कीमतें, पेट्रोल कार के बराबर होंगे दाम

Bihar Election 2025 Date : SIR का लाभ BJP उठाती रही, कितने घुसपैठियों के नाम कटे, बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान पर क्या बोले नेता

Bihar Election 2025 Date : बिहार में 2 चरणों में चुनाव, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत पर बड़ा एक्शन, छिंदवाड़ा, जबलपुर ड्रग इस्पेक्टर्स सहित डिप्टी ड्रग कंट्रोलर सस्पेंड, ड्रग कंट्रोलर को हटाया गया

Bihar Election 2025 Date : बुर्के में आने वाली महिलाओं की चेकिंग और छठ के आसपास चुनाव के सवाल पर CEC ज्ञानेश कुमार ने क्या दिया जवाब

AAP ने बिहार में 11 विधानसभा सीटों के लिए किया उम्मीदवारों का ऐलान

PM मोदी ने CJI बीआर गवई से की बात, सुप्रीम कोर्ट परिसर में हुए हमले पर जताई नाराजगी, बोले- हर भारतीय गुस्से में

इंदौर रास नहीं आया न्यूजीलैंड को, दक्षिण अफ्रीका ने भी हराया

श्री गुरु तेग बहादुरजी के शहीदी दिवस को मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाया जाएगा

अगला लेख