Hanuman Chalisa

Dog Murder: लेब्रा डॉग की पीट-पीटकर हत्या, मालिक ने पड़ोसी पर दर्ज कराया मुकदमा

अवनीश कुमार
शुक्रवार, 30 सितम्बर 2022 (12:48 IST)
मुजफ्फरनगर। उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक पालतू कुत्ते को एक युवक ने पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान पालतू कुत्ते की मौत हो गई। इसके बाद मृतक कुत्ते के मालिक की शिकायत पर पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी करने का प्रयास शुरू कर दिए हैं।
 
क्या था मामला?: दरअसल मामला भौराकलां थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रायसिंह गांव का है, जहां बीती 25 सितंबर को निखिल नाम के पालतू कुत्ते चीकू (लेब्रा डॉग) को उसके पड़ोसी लीला ने सरिए से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद जहां आरोपी लीला मौके से फरार हो गया था तो वहीं घायल कुत्ते चीकू के मालिक निखिल द्वारा उसे उपचार के लिए मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान चीकू की मौत हो गई थी।
 
इसके बाद मृतक कुत्ते चीकू के मालिक निखिल द्वारा भौराकलां थाने में आरोपी लीला के विरुद्ध लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई थी जिसके चलते पुलिस ने आरोपी लीला के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 3, 11 और 429 में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
 
क्या बोले एसपी?: एसपी ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भौराकलां थाने पर एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उसके पड़ोसी ने वादी के पालतू कुत्ते को पीट-पीटकर मार दिया है। शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

भोपाल में होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, आज शाम 5 बजे भदभदा शमशान घाट पर दी जाएगी अंतिम विदाई

सुसाइड अटैक से फिर दहला पाकिस्तान, क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 24 सैन्यकर्मियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Weather Update : देश के कई राज्यों में भीषण लू का 'ऑरेंज अलर्ट', किन राज्यों में कब रहेगा Heat wave का प्रकोप, IMD ने दी जानकारी

अगला लेख