महंत नृत्य गोपाल दास अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

Webdunia
रविवार, 24 अप्रैल 2022 (23:19 IST)
लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की कर्ताधर्ता संस्था श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को रविवार को गंभीर हालत में लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
मेदांता अस्पताल से जारी बुलेटिन के मुताबिक 84 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास को मूत्र नली में संक्रमण और गुर्दे की गंभीर समस्या के चलते रविवार दोपहर करीब 12 बजकर 30 मिनट पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
अस्पताल पहुंचने के बाद महंत नृत्य गोपाल दास का तुरंत इलाज शुरू किया गया। उन्हें क्रिटिकल केयर विभाग के चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। उनकी हालत गंभीर मगर स्थिर है।
 
महंत नृत्य गोपाल दास अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रहे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। उन्हें नवंबर 2020 में भी सांस लेने में परेशानी थी। इसके बाद अक्टूबर 2021 में कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित होने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

Government Jobs : आने वाली है सरकारी नौकरियों की बाढ़, CAPF में 1.09 लाख पद खाली, 72,689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: दैवीय हस्तक्षेप या राजनीतिक विवशता?

राहुल ने पीएम पद ठुकराया था, मनमोहन सिंह ने किया था ऑफर, सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा

गोरखपुर के PAC ट्रेनिंग सेंटर में बवाल, सुविधाओं को लेकर महिला सिपाहियों का हंगामा

सभी देखें

नवीनतम

सिया विवाद में मुख्यमंत्री CM डॉ. यादव की बड़ी कार्रवाई, 2 IAS को हटाया

गुजरात ATS ने अलकायदा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

बिहार में 1 लाख मतदाता 'लापता', चुनाव आयोग के SIR में हुआ खुलासा

पाकिस्तानी वीडियो से मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान दंगा भड़काने की साजिश, 7 गिरफ्तार

AI हादसे के बाद भयानक गड़बड़ी, जान गंवाने वाले UK के शख्स के परिवार को मिला गलत शव, क्या बोली केंद्र सरकार

अगला लेख