Hanuman Chalisa

CM योगी पर की अभद्र टिप्पणी, महाकुंभ को लेकर दी चुनौती, आरोपी गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 11 जनवरी 2025 (18:44 IST)
Uttar Pradesh News : सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में अभद्र टिप्पणी करने और उन्हें धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया (Facebook) पर एक पोस्ट लिखकर यह चुनौती दी थी कि वह महाकुंभ मेले का आयोजन नहीं होने देगा। यह मामला तब सामने आया जब हिंदू संगठनों और कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की। शिकायत में कहा गया था कि आरोपी के सोशल मीडिया पोस्ट से बहुसंख्यक समुदाय की आस्था को ठेस पहुंची है।
ALSO READ: Prayagraj Mahakumbh : 485 डिजाइनर स्ट्रीट लाइटों से संवारा जा रहा महाकुंभ क्षेत्र
पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को आरोपी व्यक्ति को जेल भेज दिया गया। आरोपी ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया (फेसबुक) पर एक पोस्ट लिखकर यह चुनौती दी थी कि वह महाकुंभ मेले का आयोजन नहीं होने देगा, चाहे कितने भी सिर काटने पड़ें।
ALSO READ: योगी आदित्यनाथ ने की कला कुंभ की शुरुआत, बताया कुंभ के विकास का प्रामाणिक दस्तावेज
बरेली के पुलिस अधीक्षक (शहर) मानुष पारीक ने कहा कि प्रेमनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात मैजान रजा (30) को गिरफ्तार किया। आरोपी ने शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है। पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ALSO READ: Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ में दिखेगी 'स्वच्छ सुजल गांव' की तस्वीर, 40 हजार वर्गफुट में सजेगी यह प्रदर्शनी
यह मामला तब सामने आया जब हिंदू संगठनों और कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की। शिकायत में कहा गया था कि आरोपी के सोशल मीडिया पोस्ट से बहुसंख्यक समुदाय की आस्था को ठेस पहुंची है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख