UP : मॉब लिंचिंग से बचने के लिए ओवरब्रिज से कूदा युवक, गई जान, वीडियो वायरल

हिमा अग्रवाल
बुधवार, 11 सितम्बर 2024 (00:11 IST)
उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां भीड़ की पिटाई से बचने के लिए एक शख्स ओवरब्रिज पर चढ़ गया। लगभग 8 घंटे तक उसे उतारने के लिए पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मशक्कत करती रही, लेकिन वह ओवरब्रिज पर चढ़े शख्स को नीचे नहीं उतार पाई। नतीजा यह रहा कि ब्रिज पर चढ़े युवक ने कूदकर अपनी जान दे दी। इस दर्दनाक घटना को देखकर आसपास खड़े लोगों के होश उड़ गए। ओवरब्रिज से छलांग लगाते हुए शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 
आइए अब जानते हैं कि ओवरब्रिज पर यह शख्स क्यों चढ़ा और क्यों कूदा? जौनपुर जिले का नेवादा गांव वाराणसी-लखनऊ हाईवे के नजदीक है। यहां मंगलवार को भोर के समय लगभग 4 बजे अंधेरे समस्तीपुर का रहने वाला मृतक अवनीश अपने एक दोस्त के साथ लाइन बाजार थाना क्षेत्र में घूम रहा था। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों को बच्चा चोर समझकर दौड़ा दिया। इस दौरान अविनाश का साथी ग्रामीणों ने पकड़ लिया जबकि अवनीश ग्रामीणों से बचने के लिए ओवरब्रिज पर चढ़ गया। उसे डर था कि ग्रामीण उसकी पीट-पीटकर हत्या न कर दे।
ALSO READ: गृह मंत्री भी कश्मीर जाने से डरते थे, अब बदले हालात सुशील शिंदे के बयान पर साधा BJP ने साधा निशाना
सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड और पुलिस मौके पर पहुंची। ओवरब्रिज पर चढ़े शख्स को नीचे उतरने की मनुहार करती रही। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां उसे नीचे उतारने का प्रयास कर रही थी। जाल लगाया गया, लेकिन सड़क चलने के कारण जाल हटाना पड़ा। यह तमाशा लगभग 8 घंटे से अधिक चला और अंत में ऊपर चढ़े शख्स ने नीचे छलांग लगा दी।
 
नीचे गिरते ही उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रश्न उठता है कि जौनपुर पुलिस-प्रशासन ओवरब्रिज पर छढ़े एक शख्स के सामने बौना हो गया। उसके पास कोई पुख्ता इंतजाम नहीं था कि अवनीश को जिंदा नीचे उतार सके। पुलिस की लापरवाही और ग्रामीणों के कोप ने एक जिंदगी लील ली है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख