Hanuman Chalisa

आजम खान के घर फेंकी पोटली, सपा नेता की पत्नी को सता रहा है टोटके का डर

Webdunia
शुक्रवार, 31 मार्च 2023 (12:19 IST)
रामपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता एवं आजम खान के घर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर एक पोटली फेंकी और ऐसा बताया जा रहा है कि इस पोटली में लाल कपड़ा एवं तंत्र-मंत्र से जुड़ी चीजें मिली हैं। पुलिस ने पोटली को अपने कब्जे में ले लिया है और आजम खान के परिजनों की शिकायत पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि खान के आवास में एक व्‍यक्ति ने काली पन्नी में लिपटी पोटली फेंकी और इसमें लाल कपड़ा एवं जादू-टोने से जुड़ी सामग्री मिलने की बात बताई जा रही है। पोटली फेंकने वाले व्यक्ति की तस्‍वीर खान के आवास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नजर आ रही है।
 
खान की पत्नी एवं पूर्व सांसद डॉ. तज़ीन फातिमा ने रामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को पत्र लिखकर इस घटना के पीछे षड्यंत्र की आशंका जताई है। फातिमा ने अपने पत्र में सवाल उठाया कि जब उनके आवास पर 24 घंटे वाई श्रेणी की सुरक्षा तैनात है, तो यह घटना कैसे हुई। उन्होंने पत्र में लिखा कि बेशुमार झूठे मुकदमे लगाकर रामपुर को बर्बाद करने वाला प्रशासन किसी भी हद तक जा सकता है।
 
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉ संसार सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात सूचना मिली थी कि आजम खान के आवास पर एक पोटली फेंकी गई है और उस पोटली में टोपी एवं कुछ कपड़े हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार यह घटना सुबह छह बजकर 17 मिनट की है। पोटली फेंकने वाले व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है और उसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
 
गौरतलब है कि आजम खान रामपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद और रामपुर विधानसभा क्षेत्र से 10 बार विधायक रहे हैं, लेकिन पिछले दिनों भड़काऊ भाषण देने मामले में यहां की एक स्थानीय अदालत द्वारा सजा सुनाये जाने के बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द हो गई थी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश, फिर याद आया मेरठ का केस

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

अगला लेख